जनता महंगाई से त्रस्त और सरकार प्रचार में मस्त : चंद्र कुमार

प्रो. चंद्र कुमार ने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत भाली में लोगों से सीधा जन-संवाद किया सभी बूथों पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार को खत्म करने के मुद्दे पर जीतकर सत्तासीन हुई थी लेकिन न तो महंगाई खत्म हुई।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 03:13 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 03:13 PM (IST)
जनता महंगाई से त्रस्त और सरकार प्रचार में मस्त : चंद्र कुमार
केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोगों को महंगाई के अलावा कुछ भी नहीं दिया है।

कोटला, संवाद सूत्र। पूर्व सांसद एवं वर्तमान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रो. चंद्र कुमार ने जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत भाली में लोगों से सीधा जन-संवाद किया सभी बूथों पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रो चंद्र कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को खत्म करने के मुद्दे पर जीतकर सत्तासीन हुई थी, लेकिन न तो महंगाई खत्म हुई और न ही बेरोजगारी व भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं तथा महंगाई के बोझ तले जनता दब कर रह गई। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर महिलाओं को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो पेट्रोल के दाम 50 से 60 रुपये व रसोई गैस 450 से 500 रुपये में मिल जाती थी, लेकिन तब भाजपा नेता खूब हो-हल्ला करते थे। इसके विपरीत आज महंगाई आसमान छू रही है तो सब चुप हैं। बेरोजगारी अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि वहीं उन्होंने स्थानीय विधायक को घेरते हुए कहा कि जिस पुल का उद्घाटन आज अर्जुन कर रहे है वो भी कांग्रेस पार्टी की देन है।

उन्होंने कहा की वर्तमान विधायक विकास करवाने में नाकाम रहे हैं और जो विकास कार्य कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में करवाए थे उनपर ही पट्टिकाएं लगाकर वाहवाही लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार की नीयत से अब जनता में वाकिफ हो चुकी है। लोगों अभी जनता शांत बैठी है। आने वाले विधानसभा चुनावों में हिमाचल प्रदेश में भाजपा को सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, के अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया, मनमोहन सिंह, अखिल, जतिंद्र धीमान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी