जवाली में सम्मानित किए पेंशनर्स

कांगड़ा पेंशनर्ज संघ इकाई जवाली द्वारा शनिवार को सांई पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जवाली कोष अधिकारी नसीब सिंह ने बतौर मुख्यातिथि रहे। समारोह में पेंशनर्ज संघ की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 02:57 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 02:59 PM (IST)
जवाली में सम्मानित किए पेंशनर्स
पेंशनर्ज संघ इकाई जवाली द्वारा शनिवार को सांई पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

जवाली, जेएनएन। जिला कांगड़ा पेंशनर्ज संघ इकाई जवाली द्वारा शनिवार को सांई पैलेस में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जवाली कोष अधिकारी नसीब सिंह ने बतौर मुख्यातिथि रहे। समारोह में पेंशनर्स संघ की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

संघ के प्रधान सुखदेव शर्मा व जिला उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह लालिया ने प्रदेश सरकार से मांग  की प्रदेश के पेंनशर को पंजाब की तर्ज पर आइटीसी व 5 प्रतिशत बेसिक वेतन भत्ता दिया जाए। समारोह में 70 वर्ष से ऊपर पेंशनरों को सम्मानित किया गया।

जवाली संघ के रघुवीर सिंह लालिया, ओम प्रकाश क्षत्रिय, रतन धीमान, कीकर सिंह, अमरनाथ, जगदीश चंद्र, जरनैल सिंह, ऊषा देवी, प्रेम प्रकाश डोगरा,मदनलाल, रंजीत सिंह, प्रशोतम लाल,प्यार सिंह, प्रीतम चन्द,केसर सिंह, राम शरण,मेहर चन्द सहित 50 पेंशनर्ज को मुख्यातिथि नसीब सिंह ने शाल व टोपी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शंकर दास, हरबंस सिंह, बाल कृष्ण, दया राम चौधरी, सतीश शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी