घुग्गर व खिलडू में लोगों को नगर निगम के बारे में आज जानकारी देंगे आयुक्त पंकज शर्मा

नवगठित नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 6 घुग्गर ख़िलड़ू में आज नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा लोगों से रूबरू होंगे। इस दौरान आयुक्त पंकज शर्मा वार्ड में जो भी कमियां है या जरूरतें है इसको लेकर जनता से बात करेंगे।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:21 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:21 AM (IST)
घुग्गर व खिलडू में लोगों को नगर निगम के बारे में आज जानकारी देंगे आयुक्त पंकज शर्मा
आज नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा लोगों से रूबरू होंगे।

पालमपुर, जेएनएन। नवगठित नगर निगम पालमपुर के वार्ड नंबर 6 घुग्गर ख़िलड़ू में आज नगर निगम आयुक्त पंकज शर्मा लोगों से रूबरू होंगे। इस दौरान आयुक्त पंकज शर्मा वार्ड में जो भी कमियां है या जरूरतें है इसको लेकर जनता से बात करेंगे।

नगर निगम  आयुक्त पंकज शर्मा व निगम क्षेत्र में लोगों के संशयों तथा भ्रांतियों को दूर करने तथा निगम क्षेत्र के लाभों तथा यहां उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं को लेकर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की नाट्य इकाई गीत-संगीत के माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाएगी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के सभी निर्धारित नियमों की अनुपालना के साथ यह जनजागरण कार्यक्रम चलाया जाएगा। सुबह 11 बजे घुग्गर ख़िलड़ू में यह कार्यक्रम तय किया गया है।

chat bot
आपका साथी