चलवाड़ा के पंकज तमिल फिल्म में करेंगे अभिनय

कांगड़ा जिले के चलवाड़ा के मिक्स्ड मार्शल आ‌र्ट्स फाइटर पंकज जल्द ही साउथ की मूवी पत्तासू में अभिनेता धनुष के साथ अभिनय करते नजर आएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 07:10 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 06:17 AM (IST)
चलवाड़ा के पंकज तमिल फिल्म में करेंगे अभिनय
चलवाड़ा के पंकज तमिल फिल्म में करेंगे अभिनय

संवाद सूत्र, भरमाड़ : चलवाड़ा के मिक्स्ड मार्शल आ‌र्ट्स फाइटर पंकज जल्द ही साउथ की मूवी 'पत्तासू' में अभिनेता धनुष के साथ अभिनय करते नजर आएंगे। भारत में तेजी से बढ़ रहे मिक्स्ड मार्शल आ‌र्ट्स को देखते हुए इस तमिल फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।

फिल्म की कहानी एक मिक्स्ड मार्शल आ‌र्ट्स फाइटर के जीवन संघर्ष व आने वाली चुनौतियों पर आधारित है। फिल्म में पंकज एक पेशेवर फाइटर के रूप में धनुष को कड़ी चुनौती देते हुए नजर आएंगे। फिल्म के मुख्य दृश्य चेन्नई व देश के अन्य हिस्सों में फिल्माए जाएंगे, साथ ही विदेश में भी फिल्म की शूटिग की जाएगी।

ऑडिशन के बाद 14 फाइटर्स को मिला ऑफर

पंकज ने बताया कि उक्त मूवी के लिए देशभर के 14 देसी व विदेशी मिक्स्ड मार्शल आ‌र्ट्स फाइटर्स को ऑडिशन के बाद इस फिल्म में अभिनय करने का ऑफर मिला है। पंकज ने प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल चलवाड़ा से की है। स्नातक की डिग्री देहरी कॉलेज से हासिल की व एमएससी जूलॉजी जालंधर से करने के बाद वैष्णो कॉलेज से बीएड रहे हैं।

जवाली में ले रहे प्रशिक्षण

पंकज ने बताया कि उन्होंने अपने गुरु अमित कुमार चौधरी की बदौलत उन्हें फिल्म जगत में जाने का अवसर मिला है। पंकज पिछले तीन साल से जिम का अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही वह हाइलैंडर मिक्स मार्शल आर्ट ट्रेनिग सेंटर जवाली में हुए मुए थाई बॉक्सिग, ग्रैपलिग, ब्राजीलियन जूजीत्सू व ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। पंकज के मूवी में काम करने को लेकर उसके स्वजन व मित्र खुश हैं। हाइलैंडर मिक्स्ड मार्शल आर्ट ट्रेनिग सेंटर जवाली के निदेशक पंकज चौधरी, मिक्स्ड मार्टिकल आ‌र्ट्स मिक्स्ड मार्शल आ‌र्ट्स महासंघ के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, उपाध्यक्ष विकास ठाकुर व महासचिव मंगल सिंह ने पंकज को शुभकामनाएं दी हैं।

chat bot
आपका साथी