मंडी नगर निगम चुनावों में वार्ड नौ के किंग मेकर बने मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज

मंडी नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जोगेंद्रनगर मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जमवाल का जोगेंद्रनगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार पहना कर स्वागत किया। गांधी वाटिका में पंकज जमवाल ने कहा कि यह जीत जय राम सरकार की नीतियों की जीत है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 12:00 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 12:00 PM (IST)
मंडी नगर निगम चुनावों में वार्ड नौ के किंग मेकर बने मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज
पंकज जमवाल का जोगेंद्रनगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार पहना कर स्वागत किया।

राजेश शर्मा, जोगेंद्रनगर। मंडी नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जोगेंद्रनगर मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जमवाल का जोगेंद्रनगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हार पहना कर स्वागत किया। गांधी वाटिका में पंकज जमवाल ने कहा कि यह जीत जय राम सरकार की नीतियों की जीत है। जमवाल ने कहा कि वह इकलौते मंडल अध्यक्ष थे जिन्हें बार्ड नंबर 9 की जिम्मेवारी सौंपी गई थी उस बार्ड से भाजपा प्रत्याशी सुमन ठाकुर प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जितने वाली प्रत्याशी हैं।

वह गत 15 दिनों से चुनावी जिम्मेवारी में व्यस्त रहे लेकिन इस दौरान मंडी के लोगों ने जो प्यार उन्हें दिया वह सदैव उनके आभारी रहेगें। छोटी काशी की इस जीत को हम अपने  प्यारे स्व नेता रामस्वरूप को समर्पित करते हैं। मण्डी में 15 में से 11 सीटों पर हम विजय रहे कुछ सीटें हम थोडे मतों से हारे हैं, मंडी में हमारी इससे पहले 2 से 3 सीटें आती थी आज हमने मण्डी में कांग्रेस का सूपडा साफ किया है। प्रदेश में भी हमारा अच्छा प्रर्दशन रहा पालमपुर तथा सोलन में भी रहा। आज कुछ लोग बडी बातें कर रहे हैं।

पालमपुर व सोलन में विधायक कांग्रेस के थे फिर भी भाजपा का प्रर्दशन अच्छा रहा है धर्मशाला में तीन आजाद पाषर्द भाजपा के संपर्क है वहां भी हम अपना मेयर बनाएंगें। उन्होनें भाजपा कार्यक्र्ताओंं का आभार जताया तथा कहा कि यह जीत आप सब की है। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष लेख राज शर्मा, महासचिव अजय सकलानी,कौषाध्यक्ष व प्रवक्ता राजीव सूद,महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष मेघना ठाकुर, भाजयुमो अध्यक्ष गगन ठाकुर सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी