फतेहपुर में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती फतेहपुर भाजपा ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष किरपाल परमार की अध्यक्षता में मनाई। हल्के के 112 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने इस पुण्य आत्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी तरह सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने की सीख दी।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 02:29 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 02:29 PM (IST)
फतेहपुर में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती फतेहपुर में धूमधाम से मनाई गई।

राजा का तालाब, संवाद सूत्र। युगपुरुष भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती फतेहपुर भाजपा ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष किरपाल परमार की अध्यक्षता में मनाई। हल्के के 112 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने इस पुण्य आत्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी तरह सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने की सीख दी। बरोट स्थित जनता पैलेस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष किरपाल परमार ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीन वर्ष की आयु में उनके पिता भगवती और सात वर्ष की आयु में माता राम प्यारी का निधन हो गया था।

बड़ी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस बीच वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संपर्क में आए। ठीक यही से उनके जीवन ने एक सही दिशा पकड़ते हुए जनसंघ पार्टी की स्थापना कर डाली।उन्होंने कहा कि वह चुनाव भी जीते,मगर राजनीति का कभी दुरुपयोग नहीं किया, सदैव सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने को तरहीज दी।परमार ने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना किए जाने का श्रेय भी उन्ही को जाता है।पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी ने उनके मार्ग पथ पर चलकर अनेकों योजनाएं गरीब लोगों के लिए चलाई हैं।

भारतीय जनता पार्टी सन 2019 में  बेहतर प्रदर्शन कर पाई वह पंडित दीन दयाल जैसे कई नेताओं के कड़े संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल ने पंक्ति के आखिर में खड़े व्यक्ति को सदैव तवज्जों देकर अपने पथ पर वह अग्रसर रहे हैं। कृपाल परमार ने कहा कि आज भारत की राजनीति में पंडित दीन दयाल जैसे नेताओं का इतिहास में सदैव चर्चा होती रहेगी।

इस मौके पर नूरपुर जिला भाजपा महामंत्री डाक्टर सतीश शर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ चेयरमैन ओम प्रकाश चौधरी, फतेहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष करतार पठानियां, महामंत्री कुलदीप डोगरा, चकबाड़ी पूर्व पंचायत प्रधान टिंकू, पूर्व उप प्रधान वृज भूषण शर्मा,जट्ट,बक्शीश, संजय भारद्वाज, भूषण कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी