पंचरुखी में दोपहिया चालक सहित सवारी को हेल्‍मेट पहनना जरूरी, पुलिस ने जारी किए सख्‍त निर्देश

Panchrukhi Police दोपहिया चालक व सवारी दोनों हेलमेट पहने नहीं तो ऐसे चालकों के चालान काटे जाएंगे। पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया पंचरुखी से होकर गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक और सवारी दोनों के लिए हेलमेट जरूरी है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 01:05 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 01:05 PM (IST)
पंचरुखी में दोपहिया चालक सहित सवारी को हेल्‍मेट पहनना जरूरी, पुलिस ने जारी किए सख्‍त निर्देश
दोपहिया चालक व सवारी दोनों हेलमेट पहने नहीं तो ऐसे चालकों के चालान काटे जाएंगे।

पंचरुखी, संवाद सूत्र। दोपहिया चालक व सवारी दोनों हेलमेट पहने नहीं तो ऐसे चालकों के चालान काटे जाएंगे। पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया पंचरुखी से होकर गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालक और सवारी दोनों के लिए हेलमेट जरूरी है। अगर कोई दोपहिया वाहन चालक नियमों का उलंघन करते हुऐ पकड़ा गया तो उसका चालान होगा। साथ ही पंचरुखी और उसके आसपास की पंचयतों के जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कहीं पर नशा तस्करी हो रही है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

सूचना देने वाले लोगों की जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसलिए किसी भी व्यक्ति को नशे के तस्करों व इस अवैध कार्य से जुड़े लोगों के बारे में कोई भी जानकारी है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी तरह से बर्दास्त नहीं की जाएगी। यातायात नियमों की पालना खुद की सुरक्षा के लिए व अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। इस लिए अभिभावकों से आग्रह है कि अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया व चौपहिया वाहन चलाने को न दें। यह अन्य लोगों की जिंदगी के लिए खतरनाक हो सकता है।

थाने को वाटर कूलर किया दान

पंचरुखी पुलिस थाने के लिए मझैरनू से दंपती शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त राजेश्वरी देवी, बैंक से सेवानिवृत्त उनके पति कुलभूषण शर्मा ने अपनी स्वेच्छा से पुलिस थाने के लिए वाटर कूलर दान दिया है। उन्होने बताया कि बहुत से लोग थाने आते हैं यहां आने वाले लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। दंपत्ति एक वाटर कूलर पहले भी महाकाल मंदिर में दान भेंटकर चुके हैं। थाना प्रभारी पंचरुखी सुभाष शास्त्री ने इस पुनीत कार्य के लिए दंपति की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी