सरकाघाट में मास्क के लिए बेहतर प्रबंधन पर सम्मानित होगी पंचायत

उपमंडल में लोगों को मास्क का महत्व बताने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेहतर प्रबंध ओर जागरूक करने वाली पंचायत को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सरकार के निर्देशों को हल्के में न लें।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 01:48 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 01:48 PM (IST)
सरकाघाट में मास्क के लिए बेहतर प्रबंधन पर सम्मानित होगी पंचायत
उपमंडल में लोगों को मास्क का महत्व बताने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है।

सरकाघाट, जेएनएन। उपमंडल में लोगों को मास्क का महत्व बताने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें पंचायतों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेहतर प्रबंध ओर जागरूक करने वाली पंचायत को प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

एसडीएम सरकाघाट  जफर इकबाल ने कहा कि सरकार के निर्देशों को हल्के में न लें। बिना मास्क सार्वजनिक स्थानों में जाने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से उपमंडल की सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान चला कर मास्क की अनिवार्यता के बारे समझाया जाएगा। फिर भी लोग मास्क के बिना सार्वजनिक स्थानों में घूमते पाए गए तो प्रशासन सख्ती कर उनको जुर्माने करने पर विवश होगा।

एसडीएम ने कहा कि जिसे भी कोरोना के लक्षण लगे वह बिना देरी अपना टेस्ट करवाये ताकि विलम्ब होने पर वेंटिलेटर तक की जरूरत न पड़े। उन्होंने कहा कि मास्क का पालन करने  की अवहेलना करने वालों से निपटने के लिए एसएचओ को अधिकार दिए गए हैं । लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायतीराज संस्थान के पदाधिकारियों,नगर पंचायत, स्वयं सेवी संस्थाओं, महिला मंडलों, युवा मंडलों, आशा बर्करज, आंगनवाड़ी बर्कर्स इत्यादि  का सक्रिय सहयोग लिया  जाएगा तथा बेहतर कार्य करने  वालों को  पुरस्कृत  भी किया  जाएगा ।

chat bot
आपका साथी