पंचायत दिवस पर पंचायत समिति देहरा और घोड़पीठ पंचायत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

National Panchayat Day राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायत समिति देहरा को वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार ‘‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त पंचायत घोडपीठ (भदरैणा) को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 02:48 PM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 03:21 PM (IST)
पंचायत दिवस पर पंचायत समिति देहरा और घोड़पीठ पंचायत को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
पंचायत दिवस पर पंचायत समिति देहरा और घोड़पीठ पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला

धर्मशाला, जेएनएन। National Panchayat Day, राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पंचायत समिति देहरा को वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार ‘‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत घोडपीठ (भदरैणा) को वर्ष 2019-20 के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार ‘‘नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार व ‘‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार से नवाजा गया।

वीडियो कॉंफ्रेंस के माध्यम से आयोजित समारोह के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंचायत समिति देहरा और ग्राम पंचायत घोडपीठ (भदरैणा) के खाता में पुरस्कार की राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार द्वारा अध्यक्ष पंचायत समिति देहरा अर्चना कुमारी, पंचायत समिति सचिव ओंकार सिंह तथा प्रधान मंजू देवी व पंचायत सचिव अमित जसरोटिया को  स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

chat bot
आपका साथी