Panchayat Chunav: धूप निकलने के साथ उमड़ने लगी पोलिंग स्‍टेशन पर भीड़, 12 बजे तक 29 फीसद मतदान

Panchayat Chunav पंचायत चुनाव ने तेज धूप पड़ने के साथ अब गति पकड़ ली है। वोट डालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह दो घंटे तक आठ से दस बजे तक केवल दस फीसद लोगों ने ही वोट डाले थे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:53 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:57 PM (IST)
Panchayat Chunav: धूप निकलने के साथ उमड़ने लगी पोलिंग स्‍टेशन पर भीड़, 12 बजे तक 29 फीसद मतदान
पंचायत चुनाव ने तेज धूप पड़ने के साथ अब गति पकड़ ली है।

शिमला, जेएनएन। पंचायत चुनाव ने तेज धूप पड़ने के साथ अब गति पकड़ ली है। वोट डालने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह दो घंटे तक आठ से दस बजे तक केवल दस फीसद लोगों ने ही वोट डाले थे। लेकिन इसके अगले दो घंटों में मतदाता खुलकर घरों से बाहर निकले। कोविड- 19 की रोकथाम से जुड़े निर्देशों की पालना करते हुए शारीरिक दूरी का खास ख्याल रखा जा रहा है। दो दोपहर बारह बजे तक 29 फीसद मतदाताओं ने वोट डाला। अब मतदान के लिए शेष चार घंटे ही बचे हुए हैं।

उम्मीदवारों के समर्थक वोटरों को मतदान केंद्र तक पहुंचा रहे हैं। कहीं वाहनों से तो कहीं लोग पैदल चलकर अपने मताधिकार का उपयोग कर रहेे हैं। इन चुनाव के लिए वोटरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज के मुराहग मतदान केंद्र में वोट डाला। आम से लेकर खास तक सब वोट डालने में रूचि दिखा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी