पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदान के लिए लोगों में भारी उत्साह, 10 बजे तक 17 फीसद लोगों ने डाला वोट
Panchayat Chunav Voting Percentage पंचायती राज चुनावों के तीसरे चरणों के मतदान को लेकर जिला कांगड़ा के लोगों में खासा उत्साह है। सुबह आठ बजे से ही लोग मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच गए हैं। बुजुर्ग भी सुबह ही पोलिंग बूथों में पहुंच गए थे।
धर्मशाला, जेएनएन। Panchayat Chunav Voting Percentage, पंचायती राज चुनावों के तीसरे चरणों के मतदान को लेकर जिला कांगड़ा के लोगों में खासा उत्साह है। सुबह आठ बजे से ही लोग मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच गए हैं। बुजुर्ग भी सुबह ही पोलिंग बूथों में पहुंच गए थे। आठ बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में 10 बजे तक यानी दो घंटों में जिला के करीब 17 फीसद लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया है। आज कांगड़ा की 264 पंचायतों में 1486 वार्डों में मतदान प्रक्रिया चल रही है। अभी तक 44 हजार 624 लोगों ने वोट दिया है।
बैजनाथ ब्लॉक के तहत पड़ने वाली पंचयतों में 16.7 फीसद मतदान हुआ है। भवारना 18.8, देहरा 17.1, धर्मशाला 16.07, फतेहपुर 16.06, इंदौरा 17, कांगड़ा 17.00, लंबागांव 15.04, नगरोटा बगवां 16.08, नगरोटा सूरियां 15.01, नूरपुर 17.02, पंचरुखी 17.05, परागपुर 16.07, रैत 16.08, सुलह 16.08 मतदान हुआ।
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव के आखिरी चरण में मतदान में सुबह से ही तेजी, यहां 30 फीसद तक लोगों ने डाला वोट
यह भी पढ़ें: एक साल पहले शादी कर गांव पहुंची 22 वर्षीय अलका बन गई पंचायत प्रधान, उपप्रधान पद पर बुजुर्ग का साथ
यह भी पढ़ें: Panchayat Election: युवाओं सहित बुजुर्गों में भी मतदान के लिए उत्साह, बूथ पर लाइनें, देखिए तस्वीरें