परागपुर विकास खंड में दो बजे तक सर्वाधिक मतदान, विकास खंड कांगड़ा मतदान प्रतिशत में पिछड़ा

Panchayat Chunav जिला कांगड़ा में दो बजे तक 53.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। परागपुर ब्‍लॉक में सर्वाधिक 61.60 प्रतिशत व सबसे कम 42 प्रतिशत मतदान कांगड़ा में हुआ है। दो बजे तक पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 12:44 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 02:59 PM (IST)
परागपुर विकास खंड में दो बजे तक सर्वाधिक मतदान, विकास खंड कांगड़ा मतदान प्रतिशत में पिछड़ा
जिला कांगड़ा में दो बजे तक 53.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा में दो बजे तक 53.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। परागपुर ब्‍लॉक में सर्वाधिक 61.60 प्रतिशत व सबसे कम 42 प्रतिशत मतदान कांगड़ा में हुआ है। दो बजे तक पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने अधिक मतदान किया है। 91955 पुरुष व 114907 महिलाओं ने मतदान किया। बैजनाथ 52.80 भवारना 59.60, देहरा 57.90, धर्मशाला 47.90, फतेहपुर 50.60, इंदौरा 55.90, कांगड़ा 42, लंबागांव 51.70, नगरोटा बगवां 49.40 नगरोटा सूरियां 56, नूरपुर 53.80, पंचरुखी 56.70, परागपुर 61.60, रैत 56.80, सुलह 51.10 मतदान हुआ।

जिला कांगड़ा में 12 बजे तक 22.90 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिसमें सर्वाधिक मतदान भवारना परागपुर व बैजनाथ में हुआ है। इसके अलावा सबसे कम मतदान कांगड़ा में 16.20 प्रतिशत रहा है। 12 बजे तक महिलाओं के मुकाबले पुरुषों ने अधिक मतदान किया है। 47937 पुरुष व 42026 महिलाओं ने मतदान किया है। बैजनाथ 27.10 भवारना 29.40, देहरा 26, धर्मशाला 18.60, फतेहपुर 20.60, इंदौरा 23.50, कांगड़ा 16.20, लंबागांव 23.20, नगरोटा बगवां 20.50 नगरोटा सूरियां 23.60, नूरपुर 23.40, पंचरुखी 24.80, परागपुर 28.10, रैत 24.90, सुलह 25.90 मतदान हुआ।

दस बजे तक यह रही मतदान की स्थिति

दस बजे तक के मतदान में विकास खंड पंचरुखी 15.60, परागपुर 17.60, रैत 16.50, सुलह 16.20, बैजनाथ 15, भवारना 17.80, देहरा 16.90, धर्मशाला 19.50, फतेहपुर 15.80, इंदौरा 17.20, कांगड़ा 10.00, लंबागांव 15.50, नगरोटा बगवां 15.90, नगरोटा सूरियां 16.20, नूरपुर 15.20 प्रतिशत मतदान हुआ।

chat bot
आपका साथी