नगर निगम पालमपुर में होंगे 15 वार्ड

कुलदीप राणा पालमपुर प्रदेश सरकार ने नगर परिषद पालमपुर को नगर निगम में परिवर्तित करने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 03:51 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 03:51 AM (IST)
नगर निगम पालमपुर में होंगे 15 वार्ड
नगर निगम पालमपुर में होंगे 15 वार्ड

कुलदीप राणा, पालमपुर

प्रदेश सरकार ने नगर परिषद पालमपुर को नगर निगम में परिवर्तित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। नगर निगम पालमपुर में 15 वार्ड होंगे। इसमें 10 पटवार सर्किल की 14 पंचायतों के 35 मुहाल में 35 गांवों को शामिल किया गया है। वहीं नगर निगम क्षेत्र में जनसंख्या 40385 रहेगी।

इसमें ग्रामीण इलाकों को लगभग नगर निगम से बाहर रखने का प्रयास किया गया है, जबकि कुछ नए क्षेत्रों को नई प्रस्तावना में जगह दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने मंत्रिमंडल की घोषणा के बाद से ही कार्य आरंभ कर दिया था व रिकॉर्ड समय में वार्ड बंदी कर कर दी है। नगर निगम क्षेत्र में तीन साल के लिए सभी करों से छूट रहेगी।

नगर निगम पालमपुर में अपर पालमपुर व पालमपुर खास, बंदला, सुग्घर, आईमा, खालड़ू, चौकी, खलेट, घुग्घर टांडा, विद्रावन, मारंडा, राजपुर, कृषि विवि क्षेत्र, बनूरी व होल्टा को वार्ड बनाया गया है। इन सभी क्षेत्रों की जनसंख्या 40385 तय की गई है। यह क्षेत्र हुए शामिल

नगर निगम पालमपुर में 10 पटवार सर्किल की 14 पंचायतों के 35 मुहाल शामिल किए गए हैं। जबकि 35 ही राजस्व गांवों को लिया गया है। नगर निगम से मिलाए गए गांवों में मुहाल बंदला के 10 पटवार वृत्त की 14 पंचायतों के गांव शामिल किए गए हैं। इन मुहाल को किया गया शामिल

नगर निगम पालमपुर में बंदला पटवार वृत्त के मुहाल हार, मुहाल कोहली के लोहना, मुहाल के बंदला खास, पटवार वृत्त चौकी के मुहाल घुग्घर, चौकी, खलेट तथा रोड़ी, पटवार वृत्त विद्रावन के मुहाल भड़ू, विद्रावन, टिफ्फरपट, खिलड़ू, चिंबलहार को शामिल किया गया है। पंचायत कलियाड़कड़ के मुहाल कलियाड़कड़ और लोहराल, आईमा पटवार वृत्त की पंचायत आईमा के मुहाल आईमा, सुग्घर, बंदला टी-एस्टेट तथा लोहना पंचायत के मुहाल लोहना, चंदपुर पटवार वृत्त की होल्टा पंचायत के मुहाल होल्टा और भरमात उपरली, पालमपुर पटवार वृत्त की पंचायत लोहना के मुहाल निहंग तथा पंचायत घुग्घर के मुहाल टांडा, पटवार वृत्त बाग बुहला की पंचायत बनघ्यार के मुहाल वनघ्यार, बाग उपरला और मारंडा, पटवार वृत्त टांडा की पंचायत टांडा के मुहाल पंतेहड़, टांडा, होल्टा, जंडेरा और सरालू को शामिल किया गया। इसके अलावा पंचायत राजपुर के मुहाल राजपुर और गोरट, पंचायत मुहाल बनूरी के मुहाल टांडा पारला, पटवार वृत्त बनूरी की पंचायत मुहाल बनूरी के मुहाल बनूरी, पंचायत बनूरी खास के मुहाल बनूरी खास, जलरेहड़ और मतेहड़ पूरी तरह से नगर निगम में शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अधिसूचना के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों में तीन साल के लिए सभी करों से राहत रहेगी।

धर्मेश रामोत्रा, एसडीएम, पालमपुर।

chat bot
आपका साथी