कृषि विश्‍वविद्यालय पालमपुर की छात्रा मेदिनी राज कैंपस चयन परीक्षा में बैंक सहायक प्रबंधक बनी

Palampur Medini Raj कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर की छात्रा और रठां (घाड़) की बेटी मेदिनी राज ने आइडीबीआइ बैंक की कैंपस चयन परीक्षा में सहायक प्रबंधक के पद पर चयनित हुई हैं। यह चयन प्रक्रिया आइडीबीआइ बैंक के अधिकारियों ने कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी की।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 01:17 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 01:17 PM (IST)
कृषि विश्‍वविद्यालय पालमपुर की छात्रा मेदिनी राज कैंपस चयन परीक्षा में बैंक सहायक प्रबंधक बनी
पालमपुर की मेदिनी राज ने आइडीबीआइ बैंक की कैंपस चयन परीक्षा में सहायक प्रबंधक के पद पर चयनित हुई हैं।

पंचरुखी, बृजस्वरूप धीमान। कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर की छात्रा और रठां (घाड़) की बेटी मेदिनी राज ने आइडीबीआइ बैंक की कैंपस चयन परीक्षा में सहायक प्रबंधक के पद पर चयनित हुई हैं। यह चयन प्रक्रिया आइडीबीआइ बैंक के अधिकारियों ने कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी की। मेदिनी का लक्ष्य है कि वह कृषि के क्षेत्र में किसानों का उचित मार्गदर्शन करके उनके उत्थान के लिए कार्य करें। बैंक ने मेदिनी की काबलियत को देखते हुए उन्हें पंजाब में तैनाती दी है। इस उपलब्धि का श्रेय उन्‍होंने अपने माता-पिता और कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के प्रवक्ताओं को दिया है। जिनके उचित मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत के फलस्वरूप इस मुकाम को हासिल करने में सक्षम रही हैं। मेदिनी राज की माता कल्पना धीमान हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में टीजीटी (आर्टस) और पिता देशराज धीमान एनएचपीसी लिमिटेड में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

chat bot
आपका साथी