पालमपुर के समाजसेवी एवं पूर्व विधायक डाक्‍टर शिव कुमार पंचतत्व में विलीन, इन्‍होंने दी श्रद्धांजलि

Palampur Former MLA Dr Shiv Kumar समाजसेवी एवं पूर्व विधायक डाक्‍टर शिव कुमार का नाला मंदिर शमशान घाट में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे राघव शर्मा ने मुख्याग्नि दी। सैकड़ों लोगों ने दी अश्रुपूर्ण विदाई दी।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 02:37 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 02:37 PM (IST)
पालमपुर के समाजसेवी एवं पूर्व विधायक डाक्‍टर शिव कुमार पंचतत्व में विलीन, इन्‍होंने दी श्रद्धांजलि
समाजसेवी एवं पूर्व विधायक डाक्‍टर शिव कुमार का नाला मंदिर शमशान घाट में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया।

पालमपुर, संवाद सहयोगी। Palampur Former MLA Dr Shiv Kumar, समाजसेवी एवं पूर्व विधायक डाक्‍टर शिव कुमार का नाला मंदिर शमशान घाट में मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। बेटे राघव शर्मा ने मुख्याग्नि दी। सैकड़ों लोगों ने दी अश्रुपूर्ण विदाई दी। आज सुबह सिविल अस्पताल के शव गृह से पार्थिव देह उनके पैतृक घर घुग्घर पहुंचाया गया। पुलिस विभाग की पायलट गाड़ी ने उन्हें घर व शमशान घाट तक एस्कार्ट किया। विधानसभा पूर्व अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल, रोटरी आई अस्पताल के निदेशक डाक्‍टर सलोहत्रा सहित रोटरी संस्था के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष, गोस्वामी गणेश दत्त, सनातन धर्म महाविद्यालय के निदेशक डाक्‍टर विवेक शर्मा सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शमशान घाट में अंतिम विदाई दी। अनेक लोगों ने दिवंगत आत्मा के समाजसेवा कार्यों की सराहना करते हुए डाक्‍टर शिव कुमार के निधन को अपूर्ण क्षति बताया।

डाक्‍टर शिव कुमार हमेशा रहेंगे दिलों में

मानव कल्याण के रथ को खींचने वाले डाक्‍टर शिव कुमार हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। उन लोगों को वह हमेशा याद आएंगे, जिनके काम डाक्‍टर शिव कुमार आए हैं। हालांकि उनके चले जाने से मानव कल्याण के अभियान को धक्का जरूर लगा है। ऐसे महान लोग बहुत कम पैदा होते हैं जो दूसरों के के लिए व दूसरों को सुखी करने की सोच रखते हुए कार्य करते हैं। कई समाज सेवी संगठनों के लिए पहली सीढ़ी बनकर काम किया जो कार्य उन्होंने शुरू किए आज वह विशाल पर्वत बनकर लोगों की सेवा कर रहे हैं।

स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमरनाथ के घर हुआ था जन्‍म

डाक्‍टर शिव कुमार का जन्म एक प्रसिद्ध समाजसेवी सुप्रसिद्ध शिक्षाविद और स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमरनाथ शर्मा व  इंदिरा शर्मा के घर हुआ था। शिव कुमार ने अपनी आरंभिक शिक्षा सनातन धर्म हाई स्कूल बैजनाथ व पालमपुर से की। एमबीबीएस की शिक्षा मेडिकल कालेज अमृतसर से प्राप्त की। अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद डाक्‍टर शिव ने पालमपुर को अपनी कार्यस्थली बनाया।

chat bot
आपका साथी