धर्मशाला में भाजपा को बढ़त, पालमपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत

जागरण टीम धर्मशाला/पालमपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा धर्मशाला में बेशक पिछले चुनाव के मुक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:35 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:35 AM (IST)
धर्मशाला में भाजपा को बढ़त, पालमपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत
धर्मशाला में भाजपा को बढ़त, पालमपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत

जागरण टीम, धर्मशाला/पालमपुर : नगर निगम चुनाव में भाजपा धर्मशाला में बेशक पिछले चुनाव के मुकाबले दोगुना से ज्यादा सीटें काबिज करने में सफल रही है, लेकिन पालमपुर में महज दो सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। नगर निगम पालमपुर का गठन जयराम सरकार ने किया है और यहां भाजपा जीत के लिए आश्वस्त थी, लेकिन जनता ने फैसला कांग्रेस के पक्ष में सुनाया है।

पालमपुर में कुल 15 सीटों में से कांग्रेस 11 में जीत हासिल करने में कामयाब रही है जबकि भाजपा के खाते में दो सीटें ही आई हैं। दो सीटों में आजाद प्रत्याशी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। नगर निगम धर्मशाला में भाजपा इस बार पिछले चुनाव से पांच सीटें ज्यादा जीतने में सफल रही है। धर्मशाला में पिछली बार हुए चुनाव में भाजपा को 17 में से तीन ही सीटों पर संतोष करना पड़ा था। इस बार वन मंत्री राकेश पठानिया के नेतृत्व में भाजपा आठ सीटें जीतने में सफल रही है। कांग्रेस निवर्तमान महापौर जग्गी, पूर्व महापौर रजनी, सविता व नीनू के दम पर लाज बचाने में कामयाब रही है। इन चार पुराने के चहेरों के साथ-साथ अनुराग ने भी एक अतिरिक्त सीट कांग्रेस की झोली में डाली है। भाजपा की बात करें तो फरसेटगंज से रेखा देवी, भागसूनाग से मोनिका, मैक्लोडगंज से ओंकार सिंह नैहरिया, खजांची मोहल्ला से राजकुमारी, कोतवाली बाजार से तेजेंद्र कौर, सचिवालय से संतोष, खेल परिसर से अनुज व कंड से किरण ने जीत हासिल की है। कांग्रेस की ओर से कश्मीर हाउस से नीनू शर्मा, श्यामनगर से अनुराग, रामनगर से देवेंद्र जग्गी, दाड़ी से सविता कार्की व खनियारा से रजनी ने जीत हासिल की है जबकि आजाद प्रत्याशियों में तीन पूर्व पार्षद भी शामिल हैं, इनमें सकोह से सुषमा, बड़ोल से स्वर्णा व सिद्धपुर से सर्व चंद हैं। वहीं सिद्धबाड़ी से डिपल शामिल है। नगर निगम पालमपुर में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस यहां कुल 15 सीटों में से 11 पर कब्जा करने में कामयाब हुई है। भाजपा को यहां केवल दो सीटें ही मिल पाई हैं जबकि दो सीटों पर कांग्रेस व भाजपा से बागी होकर आजाद चुनाव लड़े उम्मीदवारों ने कब्जा किया है।

.........................

धर्मशाला में ये रहे विजेता

वार्ड, विजेता, पार्टी

फरसेटगंज, रेखा देवी, भाजपा

भागसूनाग, मोनिका, भाजपा

मैक्लोडगंज, ओंकार सिंह नैहरिया, भाजपा

कश्मीर हाउस, नीनू शर्मा, कांग्रेस

खजांची मोहल्ला, राजकुमारी, भाजपा

कोतवाली बाजार, तेजेंद्र कौर, भाजपा

सचिवालय, संतोष, भाजपा

खेल परिसर, अनुज, भाजपा

सकोह, सुषमा, आजाद

श्यामनगर, अनुराग, कांग्रेस

रामनगर, देवेंद्र जग्गी, कांग्रेस

बड़ोल, स्वर्णा, आजाद

दाड़ी, सविता, कांग्रेस

कंड, किरण, भाजपा

खनियारा, रजनी, कांग्रेस

सिद्धपुर, सर्वचंद, आजाद

सिद्धबाड़ी, डिपल, आजाद

....................

नगर निगम पालमपुर में विजेता

वार्ड, विजेता, पार्टी

लोहना, राजकुमार, कांग्रेस

पालमपुर उपरला, सोना सूद, कांग्रेस

पालमपुर खास, दिलबाग सिंह, आजाद

आईमा, अनीश नाग, कांग्रेस

सुग्घर, शशि डिपल, कांग्रेस

घुग्घर खिलडू, गोपाल नाग, कांग्रेस

बिद्रावन, संजय राठौर, आजाद

खलेट, इंदुबाला, कांग्रेस

चौकी, निशा देवी, कांग्रेस

मारंडा, नीलम मलिक, कांग्रेस

राजपुर, संतोष अकेला, भाजपा

घुग्घर टांडा, निशा देवी, कांग्रेस

टांडा, विनय कपूर, कांग्रेस

बनूरी, मोनिका शर्मा, भाजपा

होल्टा, पूनम बाली, कांग्रेस

chat bot
आपका साथी