पालमपुर भाजपा अध्‍यक्ष संजीव सोनी के भाई सुभाष सोनी का निधन Kangra News

पालमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी के बडे़ भाई सुभाष सोनी का मंगलवार सुबह निधन हो गया।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:45 AM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 11:45 AM (IST)
पालमपुर भाजपा अध्‍यक्ष संजीव सोनी के भाई सुभाष सोनी का निधन Kangra News
पालमपुर भाजपा अध्‍यक्ष संजीव सोनी के भाई सुभाष सोनी का निधन Kangra News

पालमपुर, जेएनएन। पालमपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी के बडे़ भाई सुभाष सोनी का मंगलवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है वह कुछ समय से बीमार थे व सुबह साढ़े आठ बजे के करीब उनका निधन हो गया। पालमपुर के कारोबारी सुभाष सोनी के निधन के बाद उनकी दो बेटियां और एक बेटे से पिता सहारा छिन गया है। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को उनके पुत्र के अमेरिका से यहां पहुंचने पर होगा। वह अमेरिका में पीएचडी कर रहा है। सुभाष सोनी की उम्र 65 वर्ष के करीब थी। उनके निधन पर पालमपुर भाजपा के पदाधिकारियों ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी