प्रयास संस्था को भेंट किए ऑक्सीजन मशीन व सिलेंडर

कोरोना संकट के दौर में हर व्यक्ति दूसरों की मदद के लिए आगे आ रहा है। भवारना के निवासी डॉक्टर कमलेश शर्मा व परिवार ने संतोषी माता मंदिर में छोटे भाई स्व. अशोक शर्मा की स्मृति में एक ऑक्सीजन मशीन गैर सरकारी संस्था प्रयास को भेंट की।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 04:25 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 04:25 PM (IST)
प्रयास संस्था को भेंट किए ऑक्सीजन मशीन व सिलेंडर
प्रयास संस्था को ऑक्सीजन मशीन सौंपते डा. कमलेश व स्वजन। जागरण

भवारना, संवाद सहयोगी। कोरोना संकट के दौर में हर व्यक्ति दूसरों की मदद के लिए आगे आ रहा है। ऐसा ही एक उदाहरण भवारना के निवासी डॉक्टर कमलेश शर्मा व परिवार ने पेश किया। उऩ्होंने संतोषी माता मंदिर में छोटे भाई स्व. अशोक शर्मा की स्मृति में एक ऑक्सीजन मशीन गैर सरकारी संस्था प्रयास को भेंट की। निस्वार्थ सेवाभाव से काम करने के उद्देश्य से भवारना में गैर सरकारी संस्था प्रयास का गठन किया गया है। संस्था चिकित्सा उपकरणों को बिना किसी शुल्क के जरूरतमंदों तक पहुंचा रही है।

डाक्टर कमलेश सूद ने संस्था की अनूठी पहल की सराहना की व उनके इस नेक कार्य से ही प्रेरित होकर उन्होंने संस्था में ऑक्सीजन मशीन देने का निर्णय लिया। इस मौके पर उन्होने कहा कि भविष्य में भी वह संस्था के माध्यम से कुछ करने के लिए हमेशा आगे रहेंगे। बुधवार को ही भवारना के शिक्षक दविंद्र पटियाल ने संस्था को एक ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किया।

इस तरह से प्रयास संस्था के पास अब तीन ऑक्सीजन मशीनें, पांच ऑक्सीजन सिलेंडर, दो व्हील चेयर, स्ट्रेचर, बैसाखियां, चार वॉकर सहित एक मेडिकल बेड है।

संस्था जनवरी से ही इन उपकरणों को जरूरतमंदों को मुफ्त में प्रयोग करने के लिए मुहैया करवा रही है। संस्था आगे चल कर इसी कड़ी में अन्य मेडिकल उपकरण भी खरीद कर जरूरतमंद लोगों को मुहैया करवाएगी। संस्था ने एक फेसबुक पेज भी बनाया है जहां पर सभी जानकारी व संबंधित सम्पर्क नंबर भी उपलब्ध हैं।

chat bot
आपका साथी