देवभूमि शर्मसार: हिमाचल में अन्‍य राज्‍य के व्‍यक्ति ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

Physically Assaulted Child कोटखाई के बहुचर्चित छात्रा दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद एक बार फिर क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। बिहार के रहने वाले आरोपित ने नेपाली मूल की चार साल की मासूम से दुष्कर्म किया है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 03 Jul 2021 01:19 PM (IST) Updated:Sat, 03 Jul 2021 01:19 PM (IST)
देवभूमि शर्मसार: हिमाचल में अन्‍य राज्‍य के व्‍यक्ति ने चार साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
कोटखाई में एक बार फिर बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया है।

ठियोग, संवाद सूत्र। Physically Assaulted Child, कोटखाई के बहुचर्चित छात्रा दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद एक बार फिर क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। बिहार के रहने वाले आरोपित ने नेपाली मूल की चार साल की मासूम से दुष्कर्म किया है। घटना वीरवार की है। आरोपित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने रातभर आरोपित की तलाश जारी रखी और शुक्रवार सुबह उसे छैला से पकडऩे में कामयाबी हासिल की। आरोपित मिस्त्री का काम करता है और एक साल से बच्ची के पड़ोस में ही रह रहा था। डीएसपी कुलविंद्र के अनुसार बच्ची की मां की शिकायत के बाद कोटखाई थाना में मामला दर्ज किया है। महिला ने बताया कि वीरवार को वह काम के लिए गई थी। बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान आरोपित उनके घर में घुस गया। बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है।

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

धर्मशाला। धर्मशाला महिला थाना के तहत एक गांव की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। इसके आधार पर महिला थाना धर्मशाला में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीडि़त लड़की के साथ उसके नजदीकी रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर बलदेव सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच तेज कर दी गई है। यह केस महिला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है।

दंपती को अश्लील वीडियो भेजने पर केस

मंडी। बल्ह  उपमंडल की एक महिला व उसके पति को ई-मेल से अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आइटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में तकनीकी सेल की मदद ले रही है। जिस ई-मेल आइडी से अश्लील वीडियो भेजे गए हैं। वह असली या फर्जी है। उसका आइपी पता क्या है। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। डीएसपी लीव रिजर्व अनिल पटियाल ने इसकी पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी