कांगड़ा की ओपन शतरंज प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम व कसक ने पाया दूसरा स्‍थान Kangra News

Open Chess Compettion Kangra चौथी ओपन शतरंज प्रतियोगिता कांगड़ा का समापन श्रीबालाजी अस्‍पताल कांगड़ा के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा ने किया गया। छह राउंड में चली इस प्रतियोगिता में दो वर्ग करवाए गए। जिसमें की ओपन और अंडर-15 का दूसरा वर्ग था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 01:56 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 01:56 PM (IST)
कांगड़ा की ओपन शतरंज प्रतियोगिता में प्रिया प्रथम व कसक ने पाया दूसरा स्‍थान Kangra News
चौथी ओपन शतरंज प्रतियोगिता कांगड़ा का समापन श्रीबालाजी अस्‍पताल कांगड़ा के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा ने किया गया।

कांगड़ा, जेएनएन। Open Chess Compettion Kangra, चौथी ओपन शतरंज प्रतियोगिता कांगड़ा का समापन श्रीबालाजी अस्‍पताल कांगड़ा के निदेशक डॉ. राजेश शर्मा ने किया गया। छह राउंड में चली इस प्रतियोगिता में दो वर्ग करवाए गए। जिसमें की ओपन और अंडर-15 का दूसरा वर्ग था। बेस्ट लोकल गर्ल में प्रिया प्रथम, कसक द्वितीय और दिव्या तीसरे स्थान पर रही, बेस्ट लोकल ब्‍वॉयज में साहिल प्रथम, अर्श भारद्वाज द्वितीय और अवनीत तीसरे स्थान पर रहे।

बेस्ट वीमेन में केशवी प्रथम, गुंजन द्वितीय, सेजल तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-15 ब्‍वॉयज में शाहपुर के प्रथम, पार्थ बेलवाल द्वितीय और अद्विक आदित्य गर्ग तीसरे स्थान पर रहे । अंडर-15 गर्ल्स हमीरपुर की पलक ठाकुर प्रथम, आरुषि ठाकुर  द्वितीय और अदितरी नाग तीसरे स्थान पर रही। ओपन केटेगरी में दिल्ली के इतिष गंगवानी प्रथम, शिमला के विजय कुमार द्वितीय और दिल्ली के सुरिंदर कुमार शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कांगड़ा चैस क्लब द्वारा करवाई गई इस प्रतियोगिता के मुख संरक्षक अमित वर्मा ने अगले वर्ष इस प्रतियोगिता को और बड़े स्तर पर करवाने का ऐलान किया।

chat bot
आपका साथी