पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं पहली से 10 अक्टूबर तक, देखिए शेड्यूल

Online Examination कोरोना महामारी के खतरे के बीच अब शिक्षा विभाग कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने जा रहा है। यह परीक्षाएं पहली से 10 अक्टूबर तक होंगी। 50 अंकों के आधार पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 04:55 PM (IST)
पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं पहली से 10 अक्टूबर तक, देखिए शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग की ओर से पहली से आठवीं तक ऑनलाइन परीक्षाएं करवाई जाएंगी।

शिमला, जेएनएन। कोरोना महामारी के खतरे के बीच अब शिक्षा विभाग कक्षा पहली से 8वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षाएं करवाने जा रहा है। यह परीक्षाएं पहली से 10 अक्टूबर तक होंगी। 50 अंकों के आधार पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्रों को पेपर सॉल्व करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने शनिवार को परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। विद्यार्थियों को वॉटसएप के माध्यम से प्रश्नपत्र मिलेंगे। प्रश्नों को उत्तर पुस्तिकाओं पर उतारने के लिए उन्हें आधे घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। घर बैठे परीक्षा में नकल न हो, इसके लिए अभिभावकों को भी निगरानी की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

दो घंटे के भीतर पेपर पूरा करने के बाद विद्यार्थियों को वाटसएप पर फोटो खींचकर आंसरशीट वापस शिक्षक को भेजनी होगी। पेपर खत्म होने के बाद बच्चों को इसकी उत्तर पुस्तिका की हॉर्ड कॉपियां स्कूल में जमा करवानी होगी। जिन बच्चों के पास स्मार्टफोन की सुविधा नहीं है, उन्हें घर पर ही प्रश्न पत्र पहुंचाए जाएं, ताकि वह भी पेपर दे सकें। छात्रों को जितना सिलेबस पढ़ाया गया है, उसी से पेपर आएगा। दस अक्टूबर के बाद पेपरों का मूल्यांकन शुरू होगा।

17 अक्टूबर तक सारी प्रक्रिया पूरी करने के आदेश

निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग शुभकर्ण सिंह की ओर से इस संबंध में सभी जिलों के उपनिदेशक (प्रारंभिक), जिला परियोजना अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 17 अक्टूबर तक इसके लिए सारी प्रक्रिया को पूरा करें। 

ये होगा परीक्षा का शेड्यूल दिनांक        कक्षा    विषय 1 अक्टूबर    1-8वीं    हिंदी 3 अक्‍टूबर    1-8वीं    गणित 5 अक्‍ब्‍ूबर      1-8वीं    अंग्रेजी 6 अक्टूबर    1-8वीं    ईवीएस, विज्ञान 7 अक्टूबर    6-8वीं    सोशल साइंस 8 अक्टूबर    6-8वीं    संस्कृत 9 अक्टूबर    6-8वीं    कला 10 अक्टूबर    6-8वीं    हिमाचल लोक संस्कृति

chat bot
आपका साथी