कांडो कांसर पंचायत में युवती की मौत, सोमवार को ही लगाई थी कोविड वैक्सीन

जिला सिरमौर के धरटीधार क्षेत्र की कांडो कांसर पंचायत में 18 वर्षीय उमा देवी पुत्री सलेंद्र सिंह का अचानक ही निधन हो गया। सोमवार को तकरीबन 3 बजे पीएचसी भरोग में मृतक उमा को कोविड वैक्सीन लगी थी। इसके बाद वो अपने मामा के घर चली गई।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:56 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:56 PM (IST)
कांडो कांसर पंचायत में युवती की मौत, सोमवार को ही लगाई थी कोविड वैक्सीन
कांडो कांसर पंचायत में 18 वर्षीय उमा देवी पुत्री सलेंद्र सिंह का अचानक ही निधन हो गया।

नाहन,जागरण संवाददाता। जिला सिरमौर के धरटीधार क्षेत्र की कांडो कांसर पंचायत में 18 वर्षीय उमा देवी पुत्री सलेंद्र सिंह का अचानक ही निधन हो गया। सोमवार को 3 बजे पीएचसी भरोग में मृतक उमा को कोविड वैक्सीन लगी थी। इसके बाद वो अपने मामा के घर चली गई। वहां से घर लौटने तक उमा पूरी तरह स्वस्थ थी। मामा के घर पर खाना भी खाया। रात 8 बजे के आसपास तबीयत बिगड़ने पर उमा को ददाहू अस्पताल लाया गया। वहां से नाहन रैफर किया गया।

मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचते ही उमा का निधन हो गया मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। शव की सुपुर्दगी के दौरान रामपुर भारापुर से जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश भी मौजूद थे। कांडो कांसर पंचायत के प्रधान रामलाल ने बताया कि मृतक युवती ने हाल ही में जमा दो की शिक्षा पूरी की थी। परिवार कांडो कागड गांव का रहने वाला है।

जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संजीव सहगल ने बताया कि पीएचसी में तकरीबन 186 लोगों को वैक्सीन लगी थी। इसमें मृतक युवती की मां भी शामिल थी। वैक्सीन के बाद अपने मामा के घर जाने के दौरान आशा वर्कर भी साथ ही थी। लेकिन वो पूरी तरह से ठीक नजर आ रही थी। सीएमओ ने कहा कि पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी