मंडी में जोनल अस्पताल से भागी महिला मरीज, सुरक्षाकर्मियों ने रात 2.30 बजे शिक्षा विभाग के कार्यालय के पास पकड़ी

जोनल अस्पताल मंडी से एक महिला मरीज भाग गई। मरीज पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में दाखिल हुई थी। उसके साथ उसकी मां भी अस्पताल में ही थी। सुरक्षा कर्मियों ने रात दो बजे उसे जेल रॉड पर शिक्षा विभाग के कार्यालय के पास पकड़ा।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 08:34 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 08:34 AM (IST)
मंडी में जोनल अस्पताल से भागी महिला मरीज, सुरक्षाकर्मियों ने रात 2.30 बजे शिक्षा विभाग के कार्यालय के पास पकड़ी
वीरवार रात को जोनल अस्पताल मंडी से एक महिला मरीज भाग गई।

मंडी,जागरण संवाददाता। वीरवार रात को जोनल अस्पताल मंडी से एक महिला मरीज भाग गई। मरीज पेट दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में दाखिल हुई थी। उसके साथ उसकी मां भी अस्पताल में ही थी । सुरक्षा कर्मियों ने रात दो बजे उसे जेल रॉड पर शिक्षा विभाग के कार्यालय के पास पकड़ा।

मेडिसिन वार्ड में उपचाराधीन महिला गुमानु की रहने वाली बताई जा रही है। रात को उसकी मां ने अस्पताल स्टाफ को बताया कि महिला अस्पताल से भाग गई है। इसकी सूचना मिलते ही सुरक्षा कर्मी भूमेराम, पुष्पराज, अनिल कुमार व रविदार गुप्त उसे तलाशने के लिए निकल गए। जोनल हॉस्पिटल सैन मोहल्ला, आयुर्वैदिक हॉस्पिटल, गणपति रोड, विक्टोरिया ब्रिज, स्कूल बाजार तक ढूंढा। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उनको बताया कि उसने एक महिला को जेल रॉड के पास देखा है ।

ये भी पढ़ें: ऊना पुलिस ने दिल्ली व उत्तर प्रदेश के नकली सोना बेचने वाले गिरोह को दबोचा, दो किलाे नकली सोना भी किया बरामद

सुरक्षाकर्मी जब यहां पहुंचे तो वह शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की गली में मिली। उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया। वज अस्पताल से क्यं भागी जब इस बारे उससे पूछा गया तो उसने कुछ नहीं बताया केवल पति द्वारा प्रताड़ित किये जाने की बात कहती रही। गनीमत यह रही कि महिला ने कोई गलत कदम नहीं उठाया। सुरक्षा कर्मियों की मुस्‍तैदी के कारण महिला को समय रहते पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें: कांगड़ा पुलिस ने पकड़े करियाना व जलपान की दुकानों में शराब बेच रहे दुकानदार

 

ये भी पढ़ें: इंदौरा के गणित प्रवक्ता मोहन शर्मा का आर्टिकल अंतरराष्ट्रीय जर्नल में हुआ प्रकाशित

chat bot
आपका साथी