नगरोटा सूरियां में मृत मिला विदेशी परिंदा, लोगों में दहशत

नगरोटा सूरियां में विदेशी परिंदों के मृतक मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हुअा है। अभी भी विदेशी परिंदे मृत मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा बार हैडिड गीज विदेशी परिंदे मृत मिल रहे हैं। एेसे में इन मृत मिलने वाले विदेशी पक्षिओं का अांकड़ा 125 तक जा पहुंचा है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:07 PM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:07 PM (IST)
नगरोटा सूरियां में मृत मिला विदेशी परिंदा, लोगों में  दहशत
नगरोटा सूरियां में विदेशी परिंदों के मृतक मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हुअा है।

नगरोटा सूरियां, जेएनएन। नगरोटा सूरियां में विदेशी परिंदों के मृतक मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हुअा है। अभी भी विदेशी परिंदे मृत मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा बार हैडिड गीज विदेशी परिंदे मृत मिल रहे हैं। एेसे में इन मृत मिलने वाले विदेशी पक्षिओं का अांकड़ा 125 तक जा पहुंचा है।

मृत पक्षियों को तय मानदंड के मुताबिक निपाटाया जा रहा है। मर रहे पक्षियों की संख्या बढ़ने के कारण पशु पालन विभाग ने भी निगरानी बढ़ा दी है। वहीं, डीएफओ वाइल्ड लाइफ राहुल रहाने ने बताया कि पौंग बांध में एक विदेशी मेहमान परिंदा मरा हुअा मिला है। यह बार हैडिड गीज है। एेसे में इस प्रजाति के मृतक पक्षियों की संख्या 125 पहुंच गई है। पशुपालन विभाग व वन्य प्राणी विभाग निगरानी रख रहा है।

chat bot
आपका साथी