झंटिगरी में 205 ग्राम चरस के साथ पालमपुर का एक युवक गिरफ्तार

मंडी पुलिस की स्पेशल टीम ने द्रंग हल्के की चोहार घाटी में झंटीगरी के पास जिला कांगडा के पालमपुर के एक युवक से 205 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित की पहचान राकेश कुमार (27) निवासी गांव पंधरा डाकगर हगंलोह तहसील पालमपुर जिला कांगडा के रूप में हुई है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 05:58 PM (IST)
झंटिगरी में 205 ग्राम चरस के साथ पालमपुर का एक युवक गिरफ्तार
झंटीगरी के पास जिला कांगडा के पालमपुर के एक युवक से 205 ग्राम चरस बरामद की है।

राजेश शर्मा , जोगेंद्रनगर। मंडी पुलिस  की स्पेशल टीम ने द्रंग हल्के की चोहार घाटी में झंटीगरी के पास जिला  कांगडा के पालमपुर के एक युवक से 205 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित की पहचान राकेश कुमार (27) निवासी गांव पंधरा डाकगर हगंलोह तहसील पालमपुर जिला कांगडा के रूप में हुई है। 

अवैध नशे के लिए प्रदेश में  प्रख्यात चोहार घाटी से इससे पहले भी चरस तस्करी के आरोप में कई सलाखों के पीछे धकेले जा चुके हैं। मंडी पुलिस की स्पेशल टीम में शामिल मुख्य आरक्षी अश्‍वनी शर्मा, अजय बरवाल औ ने घटासनी बरोट सड़क पर झंटीगरी  के पास नाका लगाया हुआ था। 

तभी बरोट की और एक वाहन में सवार उक्त व्‍यक्‍ित की और वाहन तलाशी ली तो, 205 ग्राम चरस बरामद हुई।  पुलिस ने आरोपित को गिऱफ्तार कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस टीम ने एक आरोपित को  205,ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। पुलिस ने  मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी