वन रक्षकों के 386 पदों के लिए एक लाख ने किया आवेदन

हिमाचल प्रदेश में वन रक्षकों के 386 पदों के लिए वन विभाग के पास करीब एक लाख आवेदन आए हैं। इस भर्ती के लिए बेरोजगारों का आनलाइन सैलाब उमड़ पड़ा है। 19 अगस्त तक आवेदन करने की अंतिम तारीख है अगर यही रफ्तार रही तो आंकड़ा काफी बढ़ सकता है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 10:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 10:29 PM (IST)
वन रक्षकों के 386 पदों के लिए एक लाख ने किया आवेदन
वन रक्षकों के 386 पदों के लिए एक लाख ने आवेदन किया है। जागरण आर्काइव

शिमला, राज्य ब्यूरो। हिमाचल प्रदेश में वन रक्षकों के 386 पदों के लिए वन विभाग के पास करीब एक लाख आवेदन आए हैं। इस भर्ती के लिए बेरोजगारों का आनलाइन सैलाब उमड़ पड़ा है। 19 अगस्त तक आवेदन करने की अंतिम तारीख है, अगर यही रफ्तार रही तो आंकड़ा काफी बढ़ सकता है। वन विभाग में 311 व वन निगम में 75 पदों के लिए भर्ती हो रही है।

वन विभाग में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास रखी है। शारीरिक दक्षता टेस्ट पास करने के लिए 85 अंक की लिखित परीक्षा होगी। साक्षात्कार नहीं होगा। मैरिट में आने वाले अभ्यर्थियों का चयन हो सकेगा। इसमें युवक व युवती दोनों आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु पहली जनवरी, 2021 को 18 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक न हो। अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को इसमें अधिकतम आयु में पांच वर्ष की छूट रहेगी।

वन निगम में भी भरे जा रहे 75 पद

वन निगम में भी वन रक्षकों के 75 पदों पर सीधी भर्ती हो रही है। यह भी अनुबंध आधार पर हो रही है। एक साथ विज्ञापित की गई है। इसी माह छह जुलाई से आवेदन आमंत्रित किए थे। निगम के लिए भी वन विभाग ही शारीरिक क्षमता परीक्षा आयोजित करवाएगा। इस भर्ती में भी युवक, युवतियां दोनों भाग ले सकते हैं।

वन निगम में पहली बार वन रक्षकों की सीधी भर्ती हो रही है। इन्हें पदोन्नति के बेहतर अवसर मिलेंगे। कोशिश यही है कि वन विभाग से डेपुटेशन पर अधिकारियों को न लेना पड़े। हमारा ही स्टाफ पदोन्नत होकर अधिकारी बनें।

-सूरत नेगी, उपाध्यक्ष, वन निगम

chat bot
आपका साथी