केलंग में कुठेड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो घायल

कुठेड़ बस स्टैंड के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दी लोग घायल हो गए है। दोनों को उपचार हेतु उदयपुर भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिंदी के समीप कुठेड़ बस स्टैंड के पास थार गाड़ी एचपी 66 7691 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:43 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:43 AM (IST)
केलंग में कुठेड़ के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो घायल
लाहुल स्पीति के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए है।

केलंग, जागरण संवाददाता। लाहुल स्पीति जिला के उदयपुर उपमंडल में कुठेड़ बस स्टैंड के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोग घायल हो गए है। दोनों को उपचार हेतु उदयपुर भर्ती किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिंदी के समीप कुठेड़ बस स्टैंड के पास थार गाड़ी एचपी 66 7691 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जिससे उसमें सवार जतिन कुमार कुठेड़ पोस्ट ऑफिस तिन्दी और राहुल कुमार पुत्र सुर चंद गांव लोहनी तहसील उदयपुर दोनों घायल हो गए हैं। जतिन की हालत गम्भीर बताई जा रही है। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि दोनों घायलों का उदयपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानवीन कर रही है।

दूसरी ओर लाहुल स्पीति में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। बादल फटने से जगह जगह आई बाढ़ ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। मयाड़ घाटी का चार दिन से उदयपुर से संपर्क कटा हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। तोजिंग नाले में बहे लोगों की तलाश जारी है। अभी भी लगभग सात लोगों का कोई अता पता नही चल पाया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज हवाई सर्वे करना है लेकिन मौसम बाधा बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी