इच्छी कंदरेहड़ में प्रधान पद के परिणाम पर आपत्ति

हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर इच्छी कंदरेहड़ पंचायत के लोगों ने आपत्ति जताई है। गांव के लोगों ने कहा कि प्रधान पद के परिणाम को लेकर लोगों ने शिकायत कांगड़ा उपमंडल अधिकारी को की है।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:26 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:26 PM (IST)
इच्छी कंदरेहड़ में प्रधान पद के परिणाम पर आपत्ति
जिलाधीश कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे लोग। जागरण

धर्मशाला, जागरण संवाददाता : हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव के परिणाम को लेकर इच्छी कंदरेहड़ पंचायत के लोगों ने आपत्ति जताई है। गांव के लोगों ने कहा कि प्रधान पद के परिणाम को लेकर लोगों ने शिकायत कांगड़ा उपमंडल अधिकारी को की है। उसके बाद ग्रामीणों ने दूसरे स्थान पर रही मीनू पराशर के साथ जिलाधीश कार्यालय में पहुंचकर शिकायत प्रशासन को सौंपी।

चुनाव में दूसरे स्थान पर रही मीनू पराशर के समर्थन में यहां पहुंचे लोगों ने पंचायत प्रधान का चुनाव दोबारा से करवाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत तरीके से मानू को चुनाव में हारा हुआ दिखाया गया। मीनू पराशर ने बताया कि इच्छी कंदरेहड़ पंचायत में प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें उन्हें 288 व उनकी प्रतिद्वंदी सुषमा को 291 मत मिले हैं। उसे तीन वोटों से हारा हुआ घोषित कर दिया गया। जब उन्होंने दोबारा से मतों की गणना के लिए अधिकारी को कहा गया तो उसने उन्हें धोखे में रखा और दोबारा से मतगणना नहीं की। इसके चलते सुषमा को विजयी बना दिया पर दोबारा से मतों की गणना नहीं की। स्टाफ का व्यवहार निष्पक्ष नहीं था। पोङ्क्षलग एजेंट की आपत्तियों को मतगणना अधिकारियों ने नहीं माना। न्याय के लिए जिलाधीश के दरबार पहुंचे हैं। जिलाधीश के नाम पर लिखे गए ज्ञापन में अपनी सारी बात रखी है। इस चुनाव की शिकायत उपमंडलाधिकारी कांगड़ा को भी कर दी है। यहां मीनू पराशर के समर्थन में पहुंचे समर्थकों ने जिलाधीश कांगड़ा से न्याय की गुहार लगाई है। चुनाव फिर से करवाया जाए। 

chat bot
आपका साथी