कोरोना का शिकार हुए अध्‍यापक सुनील के परिवार को दिया पांच लाख रुपये का चेक Kangra News

Teacher Death By Covid नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन पालमपुर इकाई ने आज जिया में दिवंगत अध्यापक सुनील कुमार के परिवार को एनपीसीए एलआइसी की तरफ से पांच लाख ग्रुप इंश्योरेंस का चेक दिया। दिवंगत अध्यापक सुनील कुमार एनपीएस कर्मचारी थे जिनका देहान्त तीन माह पहले कोरोना से हुआ था।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 01:28 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 01:31 PM (IST)
कोरोना का शिकार हुए अध्‍यापक सुनील के परिवार को दिया पांच लाख रुपये का चेक Kangra News
दिवंगत अध्यापक सुनील कुमार के परिवार को एनपीसीए एलआइसी की तरफ से पांच लाख ग्रुप इंश्योरेंस का चेक दिया।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Teacher Death By Covid, नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन की पालमपुर इकाई ने आज जिया में दिवंगत अध्यापक सुनील कुमार के परिवार को एनपीसीए एलआइसी की तरफ से पांच लाख ग्रुप इंश्योरेंस का चेक दिया। दिवंगत अध्यापक सुनील कुमार एनपीएस कर्मचारी थे, जिनका देहान्त तीन माह पहले कोरोना से हुआ था। इस मौके पर एसोसिएशन के पालमपुर ब्लॉक प्रधान राजीव शर्मा, पालमपुर ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल, पालमपुर ब्लॉक के सदस्य पुनीत डोगरा, विजय कुमार, कांगड़ा जिला प्रधान राजेंद्र मन्हास, जिला मंडी महिला विंग अध्यक्ष मंजुला वर्मा प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जिला कांगड़ा संजय पीसीएनपीसी राज्य उपाध्यक्ष अजय राणा, गोपाल प्रधान  शामिल थे।

कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने बताया कि पिछले साल एसोसिएशन ने ग्रुप इंश्योरेंस अपने स्तर पर शुरू की थी। जिसमें 5300 कर्मचारियों ने इसमें बीमा लिया था। जिला प्रधान ने बताया नई पेंशन स्कीम में कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं, क्योंकि इसमें कर्मचारी के देहांत पर किसी तरह की पेंशन का प्रावधान सरकार से अभी तक नहीं है।

जिला प्रधान ने कहा अगर 2009 की केंद्र की अधिसूचना लागू हो गई होती तो दिवंगत अध्यापक सुनील के परिवार को 25000 पेंशन मिलती। जिला प्रधान ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जल्द इस अधिसूचना को हिमाचल में लागू किया जाए।

आश्वासन के बाद तकनीकी कर्मचारी संघ का प्रदर्शन स्थगित

शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ की बोर्ड प्रबंधन से हुई बैठक में जूनियर टीमेट की पदोन्नति का समय पांच से तीन साल करने पर सहमति बनी है। शनिवार को हुई बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष आरडी धीमान ने इसका आदेश 15 दिन के भीतर करने का आश्वासन दिया है।

इसके अलावा शेष बचे हुए तकनीकी कर्मियों के लिए मोबाइल भत्ता, विभिन्न श्रेणियों की ग्रेड पे विसंगति दूर करने, माइक्रो पावर हाउस में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति लाभ देने आदि मांगों पर चर्चा हुई। इसके बाद तकनीकी कर्मचारी संघ ने चल रहे विरोध प्रदर्शन को 15 दिन के लिए टाल दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर ने प्रदेश के समस्त तकनीकी कर्मचारियों से अपील की है कि वे काले बिल्ले लगाकर विरोध कर रहे हैं, उसको आगामी सूचना तक स्थगित कर दें। उन्होंने प्रदेश के समस्त कर्मचरियों का संघर्ष में दिए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। संघ ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री का भी आभार व्यक्त किया है। दुनी चंद ने कहा कि मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री ने तकनीकी कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए समय-समय पर तकनीकी कर्मचारी संघ का भरपूर सहयोग किया है। इस दौरान सुनील शर्मा, मदन ठाकुर, प्रताप राव, रणबीर सिंह, सालिग राम, सुङ्क्षरदर पराशर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी