अब कठिन नहीं लगेंगे गणित के सवाल, बच्चे चुटकियों में देंगे जवाब, जानिए कैसे

राज्य के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को अब गणित के सवाल कठिन नहीं लगेंगे बल्कि वे चुटकियों में कठिन से कठिन सवालों के जवाब देंगे। शिक्षक बच्चों को आसान तरीके से गणित के कठिन सवालों को हल करना सिखाएंगे। इसके लिए शिक्षकों को ट्रेङ्क्षनग दी जा रही है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 05:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 05:05 PM (IST)
अब कठिन नहीं लगेंगे गणित के सवाल, बच्चे चुटकियों में देंगे जवाब, जानिए कैसे
डाईट शिमला में गणित की एक कार्यशाला में शिक्षकों को दी जा रही टृेनिंग। जागरण आर्काइव

शिमला, जागरण संवाददाता। राज्य के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों को अब गणित के सवाल कठिन नहीं लगेंगे, बल्कि वे चुटकियों में कठिन से कठिन सवालों के जवाब देंगे। शिक्षक बच्चों को आसान तरीके से गणित के कठिन सवालों को हल करना सिखाएंगे। इसके लिए शिक्षकों को ट्रेङ्क्षनग दी जा रही है।

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) शिमला में प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए गणित की एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस में 'मैथ्स लैब आन व्हील्सÓ की विभिन्न गतिविधियों से प्रशिक्षु अध्यापकों को अवगत करवाया गया। 'मैथ्स लैब आन व्हील्सÓ का शुभारंभ अक्टूबर, 2019 में डाईट शिमला में आल इंडिया रामानुजन मैथ्स क्लब एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट रामानुजन मैथ्स क्लब के सहयोग से राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों एवं माडल्स के माध्यम से गणित की अवधारणाओं को स्पष्ट करवाना है और गणित विषय के प्रति बच्चों को आकर्षित करना है।

प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए ऋण माडल्स की एक कार्यशाला की गई जिसमें इन माडल की सहायता से पहाड़े, आरोही एवं अवरोही क्रमर्, ंबी संख्याएं बनाना एवं उनको उच्चारण करना, दो या दो से अधिक अंकों की संख्याओं की संक्रियाएं, कोण बनाना, रोमन पद्धति में संख्याओं को बदलना को रुचिकर तरीके से स्पष्ट करवाना सिखाया गया। इन गतिविधियों को डाईट शिमला के प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश स्टेट रामानुजन मैथ्स क्लब के संस्थापक डा. संजीव कुमार द्वारा सिखाया गया। इसमें लगभग 100 प्रशिक्षु अध्यापकों के साथ डाईट शिमला के प्रवक्ताओं ने भी सहभागिता की। गणित की प्रवक्ता निरुपमा धनजल एवं वीना कुमारी ने इस कार्यशाला को प्रशिक्षु अध्यापकों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। प्रशिक्षु अध्यापकों ने भी मैथ्स लैब आन व्हील्स की गतिविधियों से गणित पढ़ाना सीखा। इस अवसर पर मीना आचार्य, दारा ङ्क्षसह, किरण, अदिति शर्मा, संध्या के साथ डाईट के अन्य प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी