शाहनहर से नहीं छोड़ा जा रहा पानी, मंड के किसानों को धान की रोपाई करने में हो रही दिक्‍कत

प्रदेश की सबसे बड़ी शाहनहर सिंचाई परियोजना जिसका निर्माण करोड़ों की लागत से किया गया था ताकि मंड क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिल सके। आज तक किसी भी हिमाचल के किसान को पर्याप्त रूप में फसल सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला है

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:28 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:28 AM (IST)
शाहनहर से नहीं छोड़ा जा रहा पानी, मंड के किसानों को धान की रोपाई करने में हो रही दिक्‍कत
हिमाचल के किसान को पर्याप्त रूप में फसल सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला है।

भदरोअा, मुकेश सरमाल। प्रदेश की सबसे बड़ी शाहनहर सिंचाई परियोजना जिसका निर्माण करोड़ों की लागत से किया गया था ताकि मंड क्षेत्र के किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी मिल सके। पर आज तक किसी भी हिमाचल के किसान को पर्याप्त रूप में फसल सिंचाई के लिए पानी नहीं मिला है। जबकी पंजाब के ही किसान इस नहर से सरेआम अवैध रूप से अपनी फ़सलों को पानी लगा रहे हैं। अभी धान रूपाई का सीजन है कई किसानों ने अपने जल साधनों के माध्यम से फसल लगा दी है और कई शाहनहर के सहारे फसल रूपाई करने के सपने देख रहे है।

जट्ट वेली से उलेहडिया, मंड मलकाना, पराल, ठाकुरद्वारा, वरोटा, मंड मियानी आदि गांवों में आज तक उनके खेतों में शाहनहर का एक बूंद भी पानी नहीं पहुंचा है। किसानों का कहना है कि यदि कभी कभार भूल से विभाग नहर में पानी छोड़ भी देता है तो नहर में पानी छोड़े जाने की कुल क्षमता से मात्र दस प्रतिशत ही पानी छोड़कर विभाग किसानों से पल्ला छुड़ा लेता है।

मंड में कई नहरों की शाखाएं ऐसी भी है जो जब से बनाई गई है तब से लेकर आज तक विभाग ने उनमें एक बार भी पानी छोड़ने की अपनी जिमेदारी नहीं समझी है और ऐसी तमाम नहरे घास फूस से भरी हुई है और कागजों में उनकी कई बार मुरम्मत भी हो चुकी है। किसानों का कहना है कि अगर हम ऊपर से पानी छोड़कर ले आते है तो हमारे खेत में पहुंचने से पहले ही फिर पंजाब या कुछ हिमाचल के किसान गैरकानूनी ढंग से पानी अपनी फ़सलों को छोड़ देते हैं। आज विभाग की कारगुजारी से तंग आकर मंड क्षेत्र के रियाली ओर जट्ट वेली के किसानों में विभाग के खिलाफ रोष है। रविंद्र सिंह लाडी ने कहा कि जल्द ही किसानों को पानी की सुविधा को बहाल किया जाए। सरवन कुमार फौजी, शशि कुमार , मुरीद, लक्की, हेमराज युवा मोर्चा सचिव, हरदीप सिंह दीपा, तिलक,शामु, अन्य गणमान्य लोग भी हाजिर रहे।

वहीं, एसडीओ शाह नहर ने बताया कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। किसानों को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि किसानों को पानी की सुविधा का लाभ दें पाए और उनकी समस्या का समाधान हो।

chat bot
आपका साथी