भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि : खन्ना

इंदौरा के सूरजपुर में शुक्रवार को हुए भाजपा के पहले महिला त्रिदेव स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:52 PM (IST)
भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि : खन्ना
भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि : खन्ना

संवाद सूत्र, इंदौरा : इंदौरा के सूरजपुर में शुक्रवार को हुए भाजपा के पहले महिला त्रिदेव सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हमारी पार्टी में महिलाओं को उच्च स्थान दिया जाता है। भाजपा में कई बड़े ओहदों पर महिलाएं बैठी हैं। पार्टी में कोई भी नेता नहीं है, सभी कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। इस सम्मेलन का नाम बालिका, सखी, सहेली यानी त्रिदेव पर रखा गया है। महिला मंडल एकमात्र ऐसा संगठन है जिसमें न कोई वर्ग, न विशेष समुदाय और न जाति व आयु का प्रविधान किया जाता है। हिदुस्तान इतिहास में महिला को विशेष दर्जा प्राप्त है। उन्होंने इंदौरा की विधायक रीता धीमान की सराहना कर कहा कि यह प्रदेश का पहला त्रिदेव सम्मेलन था, जिसे सफल बनाने उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। रीता धीमान ने भी पार्टी की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। इस मौके पर संजीव शर्मा, संगठन मंत्री कांगड़ा-चंबा राज पाल, रमेश राणा, निर्मला पठानिया, सृष्टा ठाकुर, मोती लाल जोशी, अश्विनी शर्मा आदि सहित कई अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी