गडकरी बोले, सात घंटे में होगा कुल्‍लू से दिल्‍ली का सफर, 45 मिनट में पहुंचेंगे दिल्‍ली से मेरठ, हिमाचल काे दी सौगात

Union Minister Nitin Gadkari केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नित‍िन गडकरी में हिमाचल दौरे के दौरान मनाली में संबोधित किया। गडकरी ने कीरतपुर नागचला फोरलेन के निर्माण में देरी पर माफी मांगी। उन्‍होंने कहा दो साल में दिल्ली से मनाली सात घंटे में पहुंचाउंगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 02:39 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 02:46 PM (IST)
गडकरी बोले, सात घंटे में होगा कुल्‍लू से दिल्‍ली का सफर, 45 मिनट में पहुंचेंगे दिल्‍ली से मेरठ, हिमाचल काे दी सौगात
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नित‍िन गडकरी हिमाचल दौरे के दौरान मनाली में संबोधित करते हुए।

मंडी/मनाली, जागरण संवाददाता। Union Minister Nitin Gadkari, केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नित‍िन गडकरी ने हिमाचल दौरे के दौरान मनाली में संबोधित किया। उन्‍होंने कहा काफी सालों बाद मनाली आना हुआ, यह अटल जी की स्मृतियों का शहर है। गडकरी ने कीरतपुर नागचला फोरलेन के निर्माण में देरी पर माफी मांगी। उन्‍होंने कहा दो साल में दिल्ली से मनाली सात घंटे में पहुंचाउंगा। राजमार्ग की हालत खराब है जानता हूं। लेकिन जो मैं बोलता हूं करके दिखाता हूं। दिल्ली से मेरठ लोग 45 मिनट में पहुंचेंगे। दो घंटे में दिल्ली से हरिद्वार व देहरादून पहुंचेंगे। अगले महीने दिल्ली मेरठ 16 लेन का शुभारंभ होगा। दिल्ली लुधियाना फोरलेन से मनाली फोरलेन रूपनगर में जुड़ेगा। जोजिला में 11000 करोड़ रुपये की लागत से सुरंग निर्माण होगा।

तकनीक से देश की जनता के 5000 करोड़ बचाए गए हैं। चार सुरंगें बनने से मनाली से लेह की दूरी 100 किलोमीटर कम होगी। चार माह में शिंकुला सुरंग का भूमि पूजन  होगा। शिंकुला से दारचा के बीच सड़क निर्माण जोरों पर है। लेह मार्ग को तवज्जो दी जा रही है।

हिमाचल में लोगों ने सड़क किनारे घर खड़े कर दिए हैं। फॉरेस्ट अनुमति मिलती नहीं, इस कारण परियोजनाएं लेट हो रही हैं। गडकरी ने आईना दिखाते हुए कहा सड़क किनारे खोखे खड़े हो गए, स्विट्जरलैंड की कल्पना बेमानी है। सड़क से दूर स्मार्ट सिटी बनाकर लोगों को वहां बसाया जाना चाहिए।

गडकरी ने कहा आप मेरा उपयोग करें, पैसे की कोई चिंता नहीं है। किसानों को भूमि के बदले डेढ़ गुना जमीन दें।

एक किलोमीटर सड़क बनाने में हिमाचल में 200 करोड़ लग रहे हैं

कीरतपुर मनाली फोरलेन की लागत चार गुना बढ़ गई। सरकार को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। गडकरी ने 15000 करोड़ के नए कार्यों की घोषणा की। पिंजौर नालागढ़, पद्धर-मंडी, परौर-जोगेंद्र नगर, शिमला-ढली राजमार्ग शामिल किए। सुंदरनगर बाईपास का निर्माण भी होगा। जून 2022 तक सभी राजमार्गों का काम शुरू करने की घोषणा की। कहा प्रदेश सरकार भूमि अधिग्रहण जल्द करके दे। शिमला मटौर फोरलेन का काम शुरू करने की घोषणा की।

गडकरी ने कहा सड़क के बिना हिमाचल की प्रगति नहीं, केंद्र का पूरा सहयोग मिलेगा। पहाड़ों में केबल कार व रोपवे को बढ़ावा दें। मैं निर्णय लेने वालों के पक्ष में हूं। मंत्री ने कहा वह फाइल पर पत्नी से ज्यादा प्रेम करने वालों को पसंद नहीं करते। सीधा संदेश भूमि अधिग्रहण व वन अनुमति जितनी जल्दी मिलेगी, पैसा उतनी जल्दी मिलेगा।

100 मेगावाट बिजली भी रोप वे पर खर्च नहीं होगी, हिमाचल के लिए इतनी बिजली देना असंभव नहीं है। रोपवे से पहाड़ों में कम प्रदूषण होगा। गडकरी ने कहा इलेक्ट्रिक वाहनों को तवज्जो दें। आर्थिक व रोजगार की दृष्टि से प्रदेश को सुदृढ़ बनाएं। सूक्ष्म उद्योग की डीपीआर बनाकर दें, तुरंत मंजूरी मिलेगी। जयराम ठाकुर शालीन व ईमानदारी से काम करने वाले इंसान हैं। काम न करने वाले अधिकारी पर कड़ी करवाई करें।

यह भी पढ़ें: नितिन गडकरी ने दी हिमाचल को छह हजार करोड़ की सौगात, सोलन-परवाणु फोरलेन का लोकार्पण

यह भी पढ़ें: मनाली-लेह मार्ग पर बनेंगी चार सुरंग, सालभर देश से जुड़ा रहेगा लद्दाख, शिंकुला दर्रे पर बनेगी 4200 मीटर टनल

chat bot
आपका साथी