गडकरी सिर्फ सपने दिखाते हैं पर उन्हें पूरा नहीं करते : सुक्खू

कांग्रेस विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि गडकरी सपने दिखाते हैं बेचते हैं पर उन्हें पूरा नहीं करते। हिमाचल प्रदेश में फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की उनकी घोषणाएं कागजों में ही रहती हैं।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 03:54 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 03:54 PM (IST)
गडकरी सिर्फ सपने दिखाते हैं पर उन्हें पूरा नहीं करते : सुक्खू
नादौन से कांग्रेस विधायक ने नितिन गडकरी की घोषमाअों पर तंज कसा है।

शिमला, जागरण संवाददाता : हिमाचल दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा की गई घोषणाअों पर कांग्रेस नेताअों ने तंज कसा है। कांग्रेस विधायक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को निशाने पर लेते हुए कहा कि गडकरी सपने दिखाते हैं, बेचते हैं पर उन्हें पूरा नहीं करते। हिमाचल प्रदेश में फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की उनकी घोषणाएं कागजों में ही रहती हैं, धरातल पर नहीं उतरतीं। कांग्रेस विधायक ने कहा कि जब भी प्रदेश में चुनाव नजदीक होते हैं, गडकरी हिमाचल आकर फोरलेन, राष्ट्रीय राजमार्गों के बड़े-बड़े सपने दिखाने शुरू कर देते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी गडकरी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 69 फोरलेन-राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा की थी, वह आज तक कागजों में ही हैं। एक भी धरातल पर साकार नहीं हुआ। गडकरी की सारी घोषणाएं जुमला ही साबित हुईं। पिछले राष्ट्रीय राजमार्गों में से अधिकांश के लिए एक इंच जमीन भी अधिग्रहित नहीं हुई, काम शुरू होना तो दूर है। कांगड़ा-मटौर-शिमला, पठानकोट-जोङ्क्षगद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग इसके बड़े उदाहरण है, छह साल पहले इन दोनों का शिलान्यास गडकरी ने ही किया था। इन दोनों फोरलेन को लेकर आज तक बिल्कुल प्रगति नहीं हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये सिर्फ घोषणाएं ही हैं।

अब प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं तो गडकरी फिर घोषणाओं का पिटारा लेकर पहुंच गए। 6155 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर दिया। अनेक ऐसे राष्ट्रीय राजमार्गों का भी लोकार्पण कर दिया जो जमीन पर साकार ही नहीं हुए हैं। सुक्खू ने कहा कि गडकरी ने तो भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार तक को राष्ट्रीय राजमार्ग का झूठा सपना दिखा दिया। सुक्खू ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने की बजाए धरातल पर काम करना शुरू करे।

chat bot
आपका साथी