बाबा हरदेव के जन्मदिवस पर निरंकारियों ने चलाया सफाई अभियान

nirankari celebrate baba hardev birthday ब्रह्मलीन बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मदिवस पर शनिवार को सेवादल के सदस्यों ने जिलेभर में साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 03:15 PM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 03:15 PM (IST)
बाबा हरदेव के जन्मदिवस पर निरंकारियों ने चलाया सफाई अभियान
बाबा हरदेव के जन्मदिवस पर निरंकारियों ने चलाया सफाई अभियान
कांगड़ा, जेएनएन। ब्रह्मलीन बाबा हरदेव सिंह जी के जन्मदिवस पर शनिवार को सेवादल के सदस्यों ने जिलेभर में साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। निरंकारियों ने कहा कि माता सुदीक्षा का यही नारा है कि साफ-सफाई के साथ-साथ मनुष्य के अंदर जो मन की मैल है, वह भी साफ होनी चाहिए। इस अवसर पर सेवादल के भाई-बहनों ने निरंकारी भवन घुरकड़ी से लेकर मटौर चौक तक सड़कों व रास्तों की सफाई की। प्रचारक महात्माओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

उधर, संत निरंकारी मंडल नूरपुर की ओर से अस्पताल परिसर में सफाई अभियान चलाकर पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के पूरे प्रांगण से घास व झाडिय़ां उखाड़ी गईं तथा पौधरोपण किया। इस मौके पर संयोजक महात्मा शशि वर्मा, एसके डोगरा, विशन दास, करतार, हैप्पी, शिवु, आशा, बीना, रितु देवी, राहुल सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी