Kinnaur Landslide : किन्‍नौर में पहाड़ दरका, ट्रैवलर पर पत्‍थर गिरने से नौ पर्यटकों की मौत, पुल भी टूटा

किन्नौर जिले में भूस्‍खलन व पत्‍थर गिरने के कारण नौ पर्यटकों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। छितकुल- सांगला मार्ग पर बटसेरी में चट्टानों की चपेट में पर्यटकों की बस आई और एक पुल भी टूट गया। हादसा रविवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास का है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 04:34 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:55 PM (IST)
Kinnaur Landslide : किन्‍नौर में पहाड़ दरका, ट्रैवलर पर पत्‍थर गिरने से नौ पर्यटकों की मौत, पुल भी टूटा
किन्‍नौर के बटसेरी में पहाड़ी से गिरी चटृटानें । जागरण

समर नेगी, रिकांगपिओ। हिमाचल के किन्नौर जिले में भूस्‍खलन व पत्‍थर गिरने के कारण टेंपो ट्रैवलर में घूमने आए नौ पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल  हो गए। छितकुल- सांगला मार्ग पर बटसेरी में चट्टानों की चपेट में हरियाणा नंबर HR 55 AG 9003 ट्रैवलर आई और एक पुल भी टूट गया। पर्यटक महाराष्‍ट्, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, वेस्‍ट दिल्‍ली के हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। दुर्घटना में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) July 25, 2021

हादसा रविवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास का है। शनिवार को भी इसी जगह पर भूस्‍खलन हुआ था और पर्यटक बाल-बाल बचे थे। पर्यटकों की गाड़ी पर भारी पत्‍थर  गिरने के  कारण लोगाें को संभलने का मौका ही नहीं मिला और काल के ग्रास बन  गए । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। भूस्खलन होने से गांव के लिए बास्पा नदी पर बना पुल टूट गया है जिससे गांव का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में पहाड़ी दरकने से भारी मलबा नीचे आ गया। इस दौरान पर्यटकों का एक वाहन भी चपेट में आ गया, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई व 3 घायल हुए हैं। मलबा गिरने से लोहे का एक पुल भी टूट गया। @JagranNews @mygovhimachal @hp_tourism #KinnaurLandSlide pic.twitter.com/1zUDD8GFvB— amit singh (@Join_AmitSingh) July 25, 2021

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहाड़ से भूस्खलन सहित चट्टानें गिरने से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। घटनास्थल पर चीख पुकार मची हुई है।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में पहाड़ी दरकने का ये मंज़र बेहद ख़तरनाक है। ऊँचे पहाड़ से गिर रहा मलवा इतनी तेज रफ़्तार से नीचे आया कि रास्ते में पड़ने वाले बड़े-बड़े पेड़ तिनके की तरह उखड़ गए। @JagranNews @himachalpolice @mygovhimachal #HimachalLandSlide pic.twitter.com/xLMtlB158y

— amit singh (@Join_AmitSingh) July 25, 2021

मरने वालों में ये शामिल

किन्नौर में पहाड़ दरकना या भूस्खलन हिमाचल में आम बात है, लेकिन ये #Landslide इतना ख़तरनाक था कि इसने आसपास के लोग दहशत में हैं। @JagranNews pic.twitter.com/1SiJ1fAyT1— amit singh (@Join_AmitSingh) July 25, 2021

1. प्रतीक्षा पाटिल पुत्री सुनील पाटिल, सदभावना नगर, साओनर पतंसाबांगी, नागपुर, महाराष्‍ट्

2. दीपा शर्मा, पुत्री राम भरोसी,हीरापथ मनसा रोबर जयपुर

3. अमोघ बपत पुत्र प्रशांत बपत, एचटीपीएस कालोनी, अन्नपूर्णा विहार, कोरबा दाड़ी छत्तीसगढ़

4. उमराब सिंह (चालक) पुत्र जुगल किशोर, रघुबीर नगर, टैगोर गार्डन, वेस्ट दिल्ली

5. कुमार उल्हास वेदपाठक

6. अनुराग बियानी पुत्र नंद किशोर बियानी, परश्रथ मार्ग, बजाज रोड, मधोगंज सिकर, राजस्थान

7. माया देवी बियानी पत्नी नंद किशोर बियानी, परश्रथ मार्ग, बजाज रोड, मधोगंज सिकर, राजस्थान

8. ऋचा बियानी पुत्री नंद किशोर बियानी, परश्रथ मार्ग, बजाज रोड, मधोगंज सिकर, राजस्थान

9. सतीश कटकबर पुत्र एमएल कटकबर, छत्तीसगढ़

घायलों में ये शामिल

#KinnaurLandslide की वजह से इलाक़े में कई जगह मलवे की वजह से सड़क मार्ग बंद कर दिया गया है। इलाक़े में राहत व बचाव कार्य जारी है। @JagranNews pic.twitter.com/LCc9vzEELM— amit singh (@Join_AmitSingh) July 25, 2021

1. शिरिल ओबराय पुत्र अशोक ओबराय, मोतीनगर रमेश नगर, वेस्ट दिल्ली

2. नवीन भारद्वाज पुत्र बलबीर सिंह रणजीत नगर, खरल, मोहाली पंजाब

3. रणजीत सिंह (राहगीर) पुत्र स्व. मलबर वीपीओ बतसेरी तहसील सांगला, किन्नौर

chat bot
आपका साथी