जयराम ठाकुर के नेतृत्व में होंगे अगले चुनाव, हाईकमान तय करेगा सीएम का चेहरा

मैक्लोडगंज के सतोवरी में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शुरू हुई दो दिवसीय प्रदेश भाजपा वर्किंग कमेटी की बैठक प्रदेश सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दो दिवसीय इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व भी आया हुआ है। इन्हीं दो दिनों में सरकार का काम तय होगा।

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 06:15 PM (IST)
जयराम ठाकुर के नेतृत्व में होंगे अगले चुनाव, हाईकमान तय करेगा सीएम का चेहरा
भाजपा की बैठक की जानकारी प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने दी । जागरण आर्काइव

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। मैक्लोडगंज के सतोवरी में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शुरू हुई दो दिवसीय प्रदेश भाजपा वर्किंग कमेटी की बैठक प्रदेश सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दो दिवसीय इस बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व भी आया हुआ है। इन्हीं दो दिनों के तय होगा कि आगामी ड़ेढ़ साल यानि चुनावों तक प्रदेश सरकार हिमाचल की किस तरह काम करेगी। विस चुनाव जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा, लेकिन अगली बार सीएम कौन होगा इसका फैसला हाई कमान करेगा।

हिमाचल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा पत्रकार वार्ता में कहा कि बैठक का उद्देश्य कामों की समीक्षा और नए प्लान बनाना है। कोरोना काल में सरकार ने संयुक्त बैठक न करके छोटी बैठकें की हैं। वहीं गत दिनों शिमला में हुई बैठक में जो सुझाव आए हैं उन्हें सुझावों पर मंथन करते हुए सरकार को रोडमैप तैयार होगा। कोरोना काल में हर कार्यकर्ता ने काम किया अपने अपने स्तर पर सेवा काम किए। वहीं कोरोना की दूसरी लहर में सेवा ही संगठन अभियान चलाया, इसके साथ ही लोगों को मरीजों की मदद की है। प्रदेश महिला मोर्चा ने साढ़े 12 लाख मास्क बनाए और 10 लाख लोगों को घर पर खाना पहुंचाया। हमारे विधायकों ने भी पूरी निष्पक्षता के साथ काम किया है। विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार ने एक बेटी जोकि अनाथ हो गई थी को गोद लिया है, ये बहुत सराहनीय कार्य है।

टुकड़ों में बंटी कांग्र्रेस से कोई चुनौती नहीं

भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा टुकड़ों में बंटी कांग्रेस सरकार अब भाजपा के लिए किसी प्रकार की चुनौती नहीं है। उप-चुनावों के साथ भाजपा 2022 के विस चुनाव भी जीतेगी। विस चुनाव जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ही चुनावों के लिए पार्टी का चेहरा होता है, लेकिन अगली बार सीएम कौन होगा इसका फैसला हाई कमान करेगी।

कोरोना काल में प्रदेश सरकार के उपलब्धियां गिनाते हुए बकौल रणधीर अब ही जिला मुख्यालय और मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लग गए हैं। 25 जून को हमारी पार्टी काला दिन मनाती हैं। आपातकाल के दौरान जो जेल रहे उन्हें सम्मानित किया जाता है। विधायकों का रिपोर्ट कार्ड कोई मेरिट बनाने की लिए नही लिए गए हैं। भाजपा ने कार्ड बनवाए का जबाव जनता देगी। इस मौके पर धर्मशाला विधायक विशाल नैहरिया, संगठनात्मक जिला कांगड़ा अध्यक्ष चंद्रभूषण नाग सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी