हिमाचल में जल्द लागू होगा संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट, मंत्रिमंडल की बैठक में होगा जुर्माने पर फैसला

New Motor Vehicle Act हिमाचल प्रदेश में संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट जल्द लागू होगा। राज्य सरकार एक्ट में प्रस्तावित जुर्माने को कम करने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होगा।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 10:03 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 10:03 AM (IST)
हिमाचल में जल्द लागू होगा संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट, मंत्रिमंडल की बैठक में होगा जुर्माने पर फैसला
हिमाचल प्रदेश में संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट जल्द लागू होगा।

शिमला/धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश में संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट जल्द लागू होगा। राज्य सरकार एक्ट में प्रस्तावित जुर्माने को कम करने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बारे में मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला होगा। अभी तक राज्य ने इस एक्ट को लागू नहीं किया है। इस कारण यहां यातायात नियंत्रण, नियमन से जुड़े पुराने प्रावधान ही क्रियान्वित किए जा रहे हैं। शिमला में सोमवार को जयराम ठाकुर सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं की आशंका वाले क्षेत्रों में ब्लैक स्पॉट पहले चिन्हित किए जाएं। हादसा होने के बाद चिन्हित न किए जाएं। पहले सड़क सुरक्षा को लेकर एक सप्ताह का अभियान चलाया जाता था। अब ये एक महीने तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साइकिल रैली को भी रवाना किया।

यह भी पढ़ें: पौंग बांध में मृत परिंदों की ड्रोन से तलाश, मुर्गियों में बर्ड फ्लू; अन्य राज्यों से पोल्ट्री उत्पादों पर रोक बढ़ी

दैनिक जागरण ने चलाया था अभियान

दैनिक जागरण पहले ही जागरूकता अभियान चला चुका है। इसमें सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को उजागर किया गया था। इसका उद्देश्य लोगों को जागरूक करना रहा। इसके जरिये सिस्टम की खामियों को भी उजागर किया गया था।

82,325 महिलाएं ड्राइविंग लाइसेंस धारक

प्रदेश में 12.75 लाख ड्राइविंग लाइसेंसधारक हैं, जिनमें 82,325 महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित करने के साथ-साथ इस अभियान से जोडऩे के लिए भी प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और पब्लिसिटी वैन को रवाना किया।

सीमा और पूनम को किया सम्मानित

 मुख्यमंत्री ने सोलन की एचआरटीसी की महिला चालक सीमा ठाकुर और किन्नौर जिला से संबंधित व्यावसायिक वाहन की महिला चालक पूनम नेगी को सम्मानित किया। उन्होंने गुड स्मार्टियन के लिए किन्नौर के कल्पा निवासी मनमोहन, पावंटा साहिब के राय सिंह और अर्की के राजेन्द्र कुमार को भी सम्मानित किया, जिन्होंने सड़क दुर्घटना पीडि़तों की सहायता की थी। सम्मानित किए लोगों के बैंक खातों में 7500 रुपये की पुरस्कार राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई।

chat bot
आपका साथी