वॉल पेटिग से दिया स्वच्छता का संदेश

नगर परिषद कांगड़ा ने सफाई कर्मचारियों के सम्मान में एक नई मुहिम शुरू की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 10:11 PM (IST)
वॉल पेटिग से दिया स्वच्छता का संदेश
वॉल पेटिग से दिया स्वच्छता का संदेश

संवाद सूत्र, कांगड़ा : नगर परिषद कांगड़ा ने सफाई कर्मचारियों के सम्मान में एक नई मुहिम शुरू की है। शहर को साफ सुथरा रखने तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने वाले सफाई कर्मचारियों को सम्मान देने के उद्देश्य से नगर परिषद ने वॉल पेंटिग के जरिए लोगों को जागरूक करना शुरू किया है।

नगर परिषद अध्यक्ष कोमल शर्मा ने बताया कि कोविड-19 से लड़ने वाले स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरो के बाद सफाई कर्मचारी ही असली कोरोना यौद्धा हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य बनता है कि सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया जाए। शहर के विभिन्न हिस्सों में सफाई सेवादारों के सम्मान में वॉल पेंटिंग्स बनाई जा रही है ताकि लोगों की सोच बदल सके और प्रगतिशील देश का निर्माण हो सके। शहर में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है तथा जनता है आग्रह है कि सफाई कर्मचारी को गीला व सूखा कचरा अलग करके ही दें ताकि कूड़ा संयंत्र प्लांट में छंटनी के दौरान कोई दुविधा न हो।

chat bot
आपका साथी