बंगाणा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पड़ोसियों ने किया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्‍पताल में भर्ती

Neighbors Attack on Aged woman ज़िला ऊना के बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुफा देवी पर पड़ोसियों ने शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गुफा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं जिन्हें उपचार के स्थानीय अस्‍पताल ले जाया गया।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Sat, 20 Feb 2021 02:03 PM (IST) Updated:Sat, 20 Feb 2021 02:03 PM (IST)
बंगाणा में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पड़ोसियों ने किया जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में अस्‍पताल में भर्ती
बंगाणा की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पड़ोसियों ने शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला कर दिया।

बंगाणा, जेएनएन। ज़िला ऊना के बंगाणा उपमंडल के रायपुर मैदान की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुफा देवी पर पड़ोसियों ने शुक्रवार देर रात जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गुफा देवी गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के स्थानीय अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए बुजुर्ग महिला को जिला मुख्यालय स्थित अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार हमले के दौरान बुजुर्ग महिला के साथ घर पर उसकी पोती ही थी। हमले में वृद्धा के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।

वृद्धा का उनके पड़ोसियों से रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। एक साल पहले भी इस तरह का झगड़ा हो चुका है, तब हमला करने वाले परिवार ने इस वृद्धा से पंचायत में माफी मांग कर मामला रफा दफा कर लिया था। लेकिन रास्ते के झगड़े का कोई स्थायी हल न निकलने पर एक बार फिर से यह झगड़ा हुआ। वृद्धा के घायल होने पर गुड़िया हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत की गई। यह शिकायत वहां से ट्रांसफर करके स्थानीय थाना को भेजी गई। बंगाणा थाना प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी