अवार्ड कामों की सूचि तैयार कर काम शीघ्र शुरू करवाए नगर निगम: नैहरिया

नगर निगम धर्मशाला में ठेकेदारों को अवार्ड हुए कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश विधायक विशाल नैहरिया ने दिए हैं। शनिवार को नगर निगम धर्मशाला में पार्षदों और अधिकारियों के साथ विधायक विशाल नैहरिया ने बैठक की। उन्होंने सभी पार्षदों से अपने-आपने वार्ड की प्राथमिकताएं मांगी हैं।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 04:48 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 04:48 PM (IST)
अवार्ड कामों की सूचि तैयार कर काम शीघ्र शुरू करवाए नगर निगम: नैहरिया
धर्मशाला में ठेकेदारों को अवार्ड हुए कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश विधायक विशाल नैहरिया ने दिए हैं।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। नगर निगम धर्मशाला में ठेकेदारों को अवार्ड हुए कार्यों को शीघ्र शुरू करवाने के निर्देश विधायक विशाल नैहरिया ने दिए हैं। शनिवार को नगर निगम धर्मशाला में पार्षदों और अधिकारियों के साथ विधायक विशाल नैहरिया ने बैठक की। बैठक में नगर निगम अधिकारियों को ऐसे ठेकदारों को सूची बनाने की नर्देश जारी किए, जिन्हें नगर निगम से कार्य अलॉट हुए लंबा समय हो गया है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं कर पाए हैं। ऐसे कार्यों को सूचि तेयार कर इन कार्यों को शीघ्र शुरू करवाया जाएगा, जिससे कि शहर की जनता को लाभ मिल सके।

उन्होंने सभी पार्षदों से अपने-आपने वार्ड की प्राथमिकताएं मांगी हैं। पार्षदों से मिलने वाली प्राथमिकता के आधार पर वार्ड में काम किया जाएगा। बैठक में विधायक विशाल नैहरिया ने कहा कि नगर निगम एरिया में कई स्थानों से यह शिकायत आ रही है कि ठेकेदार को काम तो अलॉट हो गया है, लेकिन लंबे समय से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे जहां लोगों को मिलने वाले लाभ से वह वंचित रह रहे हैं। वहीँ विकास कार्यों की लागत भी बढ़ रही है। इसलिए नगर निगम धर्मशाला में लंबित कार्यों को शीघ्र शुरू करवाकर उन्हें पूरा किया जाएगा।

बैठक में नगर निगम महापौरओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्वचंद गलोटिया, नगर निगम आयुक्त प्रदीप ठाकुर, वार्ड नंबर एक से पार्षद रेखा शर्मा, वर नंबर –दो से पार्षद मोनिका पठानिया, वार्ड नंबर -5 पार्षद राजकुमारी, वार्ड नंबर-6 पार्षद तजेंद्र कौर, वार्ड नंबर-7 पार्षद संतोष शर्मा, वार्ड नंबर -8 पार्षद अनुज धीमान, वार्ड नंबर-14 पार्षद किरण कुमारी, वार्ड नम्बर -17 पार्षद डिंपल शर्मा शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी