नीरज शर्मा राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष नियुक्त

राष्ट्रीय हिंदू समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश में लगातार अपना कुनबा बढ़ा रहा है। हर दिन पार्टी के साथ नए लोगों को जोड़कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने नीरज शर्मा ज्वालामुखी निवासी को जिला कांगड़ा का प्रभारी नियुक्त किया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:39 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:39 AM (IST)
नीरज शर्मा राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी जिला कांगड़ा के अध्यक्ष नियुक्त
नीरज शर्मा को हिंदू समाज पार्टी जिला कांगड़ा का अध्‍यक्ष ब्‍नाया गया है।

ज्वालामुखी, जेएनएन। राष्ट्रीय हिंदू समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश में लगातार अपना कुनबा बढ़ा रहा है। हर दिन पार्टी के साथ नए लोगों को जोड़कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने नीरज शर्मा ज्वालामुखी निवासी को जिला कांगड़ा का प्रभारी नियुक्त किया है।

हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव, अरविंद रावत उत्तर भारत के प्रभारी, ईश्वर चंदेल हिमाचल प्रदेश के प्रमुख महासचिव मस्तराम ने नीरज शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही उन्हें अपना कुनबा बढ़ाने के लिए भी अधिकृत किया। अपनी इस नियुक्ति पर नीरज शर्मा ने पार्टी हाईकमान व प्रदेश के नेताओं को धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह पूरी निष्ठा ईमानदारी से इसे निभाएंगे और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर पार्टी संगठन को मजबूत करेंगे ताकि अगले चुनावों में प्रदेश में जनता के सामने भाजपा व कांग्रेस को कड़ी टक्कर देकर तीसरे विकल्प को मजबूत किया जा सके।

chat bot
आपका साथी