बेसहारा पशुओं को पहुंचाएं गौ अभयारणय : नीलम

हमीरपुर शहर की निकटवर्ती पंचायतों कुठेड़ा व टिब्बी में पिछले कुछ वर्षों से बेसहारा पशुओं का आतंक है। इनके फसलों को नुकसान पहुंचाने से क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। इसलिए इस दिक्कत को दूर करने के लिए पंचायत समिति सदस्य नीलम कुमारी ने उपायुक्त को पत्र लिखा है।

By Virender KumarEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:50 PM (IST)
बेसहारा पशुओं को पहुंचाएं गौ अभयारणय : नीलम
कुठेड़ा बीडीसी सदस्‍य नीलम ने बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। जागरण आर्काइव

हमीरपुर, जेएनएन। हमीरपुर शहर की निकटवर्ती पंचायतों कुठेड़ा व टिब्बी में पिछले कुछ वर्षों से बेसहारा पशुओं का आतंक है। इनके फसलों को नुकसान पहुंचाने से क्षेत्रों के लोग परेशान हैं। इसलिए इस दिक्कत को दूर करने के लिए पंचायत समिति सदस्य नीलम कुमारी ने उपायुक्त को पत्र लिखा है।

उन्होंने कहा कि दोनों पंचायतों में बेसहारा पशु किसानों की फसलों को चट कर रहे हैं। इस कारण अधिकतर किसानों ने अब ख्ेाती करना छोड़ दिया है। इसलिए उपायुक्त देबाश्वेता बानिक से गुहार लगाई है कि पशु पालन विभाग को आदेश दें कि इन बेसहारा पशुओं को गौ अभयारणय खैरी, सुजानपुर में छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पशुओं को पकड़कर गाड़ी में लोड (चढ़ाने) करने में मदद करेंगे। दोनों पंचायतों के प्रतिनिधियों, किसानों व अन्य ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि इस समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द दूर करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेसहारा पशुओं के साथ बंदरों का भी काफी आतंक है। खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ बंदर अब घरों का भी रुख करने लगे है। घरों में भी सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

सुजानपुर में कार ने रेहड़ी व शेड को मारी टक्कर

उपमंडल सुजानपुर में तेज रफ्तार गाड़ी ने रविवार अल सुबह करीब चार बजे खासा नुकसान किया है। सुजानपुर बस स्टैंड पर तेज रफ्तार गाड़ी नजदीक ही स्थित हनुमान मंदिर के पास एक रेहड़ी और दो दुकानों के बाहर बने शेड से टकरा गई। थोड़ी देर बाद बस स्टैंड पर पहुंचे दुकानदारों ने छानबीन की, लेकिन वाहन चालक का कोई अता-पता नहीं चल पाया। वहीं एकत्रित हुए लोगों ने बताया कि गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि उसका नंबर भी पूरा नहीं पढ़ा जा सका। एकत्रित हुए लोगों के अनुसार कार का नंबर चंडीगढ़ का लग रहा था। उधर, सुजानपुर पुलिस थाना के अधिकारी ने बताया कि मामला ध्यान में आया है और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी