वीडियो वायरल करने वाले 15 लोगों पर केस

नगरोटा बगवां में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले का वीडियो वायरल करने पर 15 लोग नामजद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 09:45 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 09:45 PM (IST)
वीडियो वायरल करने वाले 15 लोगों पर केस
वीडियो वायरल करने वाले 15 लोगों पर केस

संवाद सूत्र, नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म मामले का वीडियो वायरल करने वाले 12 से 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने यह वीडियो वायरल किया था। पुलिस ने यह कार्रवाई आइटी सेल के माध्यम से की है। इन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किया था, जिसे आइपी नंबर के माध्यम से ट्रेस किया है। पुलिस अब इन आरोपितों की पहचान कर रही है। ऐसे में उनकी भी गिरफ्तारी हो सकती है।

वहीं सामूहिक दुष्कर्म मामले में न्यायिक हिरासत में रखे छह आरोपितों के वाइस सैंपल लेकर शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किए। इन सैंपल के आधार पर अब जांच आगे बढे़गी कि वीडियो में जो आवाज है वह केवल इन्हीं छह युवकों की है या उस समय वहां अन्य लोग भी मौजूद थे। पकड़े गए आरोपितों के अलावा भी किसी अन्य की आवाज पाई गई तो पुलिस उनकी भी तलाश करेगी। पुलिस थाना नगरोटा बगवां प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि जल्द ही वाइस सैंपल की पुष्टि हो जाएगी। इससे मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी। वहीं डीएसपी कांगड़ा सुनील राणा ने बताया कि जांच जारी है। आरोपितों से पूछताछ व जांच में कुछ तथ्य मिले हैं। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच हो रही है।

chat bot
आपका साथी