जिला कांगड़ा में उपपमंडलस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लेंगे 3844 विद्यार्थी, आनलाइन हो रहा आयोजन

Children Science Congress जिला में उपमंडलस्तर पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस शुरू हो गई है। उपमंडल स्तर पर हो रही प्रतियोगिता के लिए करीब 3844 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। 18 नवंबर तक उपमंडल पर विभिन्न आनलाइन प्रतियोगिता में विद्यार्थी भाग लेंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:43 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:43 AM (IST)
जिला कांगड़ा में उपपमंडलस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में भाग लेंगे 3844 विद्यार्थी, आनलाइन हो रहा आयोजन
जिला में उपमंडलस्तर पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस शुरू हो गई है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Children Science Congress, जिला में उपमंडलस्तर पर चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस शुरू हो गई है। उपमंडल स्तर पर हो रही प्रतियोगिता के लिए करीब 3844 विद्यार्थी पंजीकृत किए गए हैं। 18 नवंबर तक उपमंडल पर विभिन्न आनलाइन प्रतियोगिता में विद्यार्थी भाग लेंगे। स्कूल विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाने वाली 29वीं एचपी चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2021 के सफलतापूर्वक संचालन के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला के जीएसएसएस, जीएचएस, जीएमएस प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपल व हेडमास्टर और इंजार्च को आवस्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। तीन प्रतियोगिताएं उपमंडल स्तर पर आयोजित की जा रही हैं।

इन प्रतियोगिताओं में साइंस क्विज, मैथ ओलंपियाड और साइंस एक्टीविटी कार्नर शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए जाएंगे। जिलास्तर पर पांच प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें साइंस क्विज, मैथेमेटिक्स, ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी कार्नर, साइंटिपफिक प्रोजेकट रिपोर्ट, इनोवेटिव साइंस माडल शामिल हैं।

जिलास्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस सात से नौ दिसंबर के बीच प्रस्तावित है। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगे। यह विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर मौका है जब वह उपमंडल से जिला व जिला से प्रदेश तथा प्रदेश से राष्ट्रीय स्तर तक अपनी कुशलता का परिचय दे सकेंगे।

सीनियर व जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता 26 से

धर्मशाला। जिला बैडमिंटन संघ 26 व 27 अक्टूबर को धर्मशाला स्थित इंडोर स्टेडियम में सीनियर व जूनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाएगा। इस प्रतियोगिता के आधार पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला बैडमिंटन संघ के मीडिया प्रभारी विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी 24 अक्टूबर रात आठ बजे तक अपना पंजीकरण आनलाइन लिंक पर करवा सकते हैं। इसमें जूनियर इंडर 19 वर्ग के प्रतिभागियों को अपने आयु प्रणाम पक्ष की सत्यापित प्रतिलिपि व कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा।

chat bot
आपका साथी