नूरपुर की हडल में श्री कृष्णा महिला मंडल ने की जलस्रोतों की सफाई

विकास खंड नूरपुर की पंचायत हडल में जय श्री कृष्णा महिला मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला मंडल द्वारा खास तौर पर वार्ड एक के कपाडी में पीने वाले पानी की बावड़ी को अच्छी तरह से साफ किया गया।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:00 PM (IST)
नूरपुर की हडल में श्री कृष्णा महिला मंडल ने की जलस्रोतों की सफाई
हडल में जय श्री कृष्णा महिला मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया

जसूर, अश्‍वनी शर्मा। विकास खंड नूरपुर की पंचायत हडल में जय श्री कृष्णा महिला मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। महिला मंडल द्वारा खास तौर पर वार्ड एक के कपाडी में पीने वाले पानी की बावड़ी को अच्छी तरह से साफ किया गया।

महिला मंडल की प्रधान श्रेष्ठा देवी ने बताया कि प्राकृतिक जल स्त्रोतों को सहेज कर रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी हैं। गर्मियों के सीजन में पानी की किल्लत के चलते यही धरोहरें आम जनमानस को राहत देती हैं इसलिए जल है तो कल है और जल ही जीवन है के मिशन को लेकर महिलाएं अभियान छेड़े हुए हैं।

इस मौके पर महिला मंडल ,सदस्य-संतोष देवी,संध्या देवी,सावित्री देवी,इंदिरा देवी, कमलों देवी,तुलसी देवी,रीता देवी,राधा देवी,जय देवी,अंजू वाला,सुरेखा देवी,राज देवी,निशा देवी महिला मंडल की अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया।

chat bot
आपका साथी