नगरोटा सूरियां की कुठेहड़ पंचायत के ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास के नाम पर धोखा देने के लगाए आरोप

राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर ख्याति पाने वाली विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत कुठेहड़ सवालों के घेरे में घिरी है। पंचायत कुठेड़ के वार्ड दो के लोगों ने अपने साथ विकास के नाम पर धोखा देने का आरोप ग्राम पंचायत प्रधान पर लगाया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:51 AM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:51 AM (IST)
नगरोटा सूरियां की कुठेहड़ पंचायत के ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास के नाम पर धोखा देने के लगाए आरोप
पंचायत कुठेड़ के लोगों ने विकास के नाम पर धोखा देने का आरोप ग्राम पंचायत प्रधान पर लगाया है।

नगरोटा सूरियां, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त कर ख्याति पाने वाली विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत कुठेहड़ सवालों के घेरे में घिरी है। पंचायत कुठेड़ के वार्ड दो के लोगों ने अपने साथ विकास के नाम पर धोखा देने का आरोप ग्राम पंचायत प्रधान पर लगाया है। स्थानीय ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, शान मोहम्मद, माया देवी, राजकुमार, ईश्वर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि वार्ड नंबर दो के लोग पिछले कई वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

उन्होंने बताया की वार्ड नंबर दो में आवास योजना, सड़क, वाटर टैंक या डंगों इत्यादि का ज़रा भी काम नहीं किया गया है। जब भी पंचायत में किसी भी कार्य के लिए कहते है तो केवल आश्वासन ही दिया जाता है। धरातल पर कोई भी विकास का कार्य नहीं करवाया गया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष अपनी समस्याओं को लेकर पंचायत जेई व विकास खंड अधिकारी को अवगत करवाया जाता है। लेकिन हर वर्ष आश्वासन ही मिलता है। विकास के नाम की एक ईंट भी नहीं लगाई। ग्रामीणों ने चेताया है कि जल्द से जल्द हमारी समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो पंचायत का घेराव व भूख हड़ताल पर जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।

यह बोले पंचायत प्रधान

जब पंचायत प्रधान सुशील शर्मा से बात की गई तो उन्होंने आरोपों को नकारते हुए कहा कि इस बार 111 लोगों के आवास योजना में घर सेक्शन हुए। जैसे ही सरकार की ओर से बजट आएगा लोगों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही वार्ड दो के लिए पगडंडी निर्माण के सभी एफ्फेडेविट पंचायत में जमा करवा दें, निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी