Nagar Nigam Result: पालमपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा प्रत्‍याशी कितने मतों से पिछड़े, देखिए आंकड़े

Municipal Corporation Palampur नगर निगम चुनाव पालमपुर में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस यहां कुल 15 सीटों में से 11 पर कब्जा करने में कामयाब हुई है। भाजपा को यहां केवल दो सीटें ही मिल पाई हैं

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 09:01 AM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 09:01 AM (IST)
Nagar Nigam Result: पालमपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत, भाजपा प्रत्‍याशी कितने मतों से पिछड़े, देखिए आंकड़े
नगर निगम चुनाव पालमपुर में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है।

पालमपुर, मुनीष दीक्षित। नगर निगम चुनाव पालमपुर में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है। कांग्रेस यहां कुल 15 सीटों में से 11 पर कब्जा करने में कामयाब हुई है। भाजपा को यहां केवल दो सीटें ही मिल पाई हैं, जबकि दो सीटों पर कांग्रेस व भाजपा से बागी होकर आजाद चुनाव लड़े उम्मीदवारों ने कब्जा किया है। इस चुनाव में भाजपा व कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकी थी, लेकिन भाजपा को कामयाबी नहीं मिल पाई है। यहां के वार्ड नंबर एक बंदला से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार 876 वोट लेकर विजेता रहे। यहां भाजपा प्रत्याशी जय किशन को केवल 537, आजाद प्रत्याशी बैनी प्रसाद को 193, विजय भट्ट को 270 तथा सुरेंद्र कुमार को 25 वोट मिले।

वार्ड दो पालमपुर उपरला से कांग्रेस की सोना सूद 802 मत लेकर विजेता रही। जबकि यहां से भाजपा प्रत्याशी पूजा शर्मा को 349 तथा आप की उम्मीदवार पल्लवी को 19 वोट मिले। वार्ड तीन से कांग्रेस से टिकट न मिलने से आजाद उम्मीदवार के रूप में चुनावी समर में उतरे दिलबाग सिंह 562 वोट लेकर विजेता रहे। यहां से भाजपा उम्मीदवार गोपेश को 509, कांग्रेस प्रत्याशी विशारद सूद को 196 तथा आजाद प्रत्याशी कुलदीप चौधरी को 60, भुवनेश सिपहिया को 50 वोट मिले।

वार्ड चार आईमा से कांग्रेस के अनीश नाग को 636, भाजपा के नरिंद्र राणा को 334, आजाद प्रत्याशी संजीव सोनी को 189, अभिषेक को 41, दीपक सूद को 70 वोट मिले। वार्ड पांच से कांग्रेस की शशी डिम्पल 596 वोट लेकर विजेता रही। यहां से भाजपा उम्मीदवार पूनम शर्मा को 478 वोट मिले। वार्ड छह से कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल नाग 656 वोट लेकर विजेता रहे।

यहां से भाजपा के उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद को 579 तथा आजाद प्रत्याशी अतुल मोहन को 11,  आदित्य 140, अमित कुमार को 12, मोनिका भगत 103, रत्न चंद शर्मा 55, रमा देवी 21 तथा विशाल कटोच को 62 वोट मिले। वार्ड सात बिंद्रावन से आजाद उम्मीदवार संजय राठौर 542 वोट लेकर विजेता रहे। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार त्रिलोक चंद को 497 तथा आजाद उम्मीदवार दिनेश कुमार को 208, धोगरू राम 320 तथा भाजपा के संजय कुमार को 283 मत मिले।

वार्ड आठ खलेट से कांग्रेस की इंदु वाला 977 वोट लेकर विजेता रही। यहां से भाजपा की अनीता देवी को 663 तथा अनीता को 76 व कमलेश कुमारी को 51 वोट मिले। वार्ड नौ चौकी से कांग्रेस की निशा देवी 764 वोट लेकर विजेता रही। जबकि भाजपा की मीनू देवी को 490 व मधुवाला को 63 वोट मिले। वार्ड 10 मारंडा से कांग्रेस की नीलम मलिक 829 वोट लेकर विजेता रही। यहां भाजपा की सरोज कुमारी को 627 तथा रजनी देवी को 144 वोट मिले। वार्ड 11 राजपुर से भाजपा की संतोष अकेला 627 वोट लेकर विजेता रही। यहां कांग्रेस की कुसुमलता को 453, किरन धीमान को 391, निर्मला कुमार को 40 तथा वीना देवी को 32 वोट मिले।

वार्ड 12 घुग्घर टांडा से कांग्रेस की निशा देवी 530 वोट लेकर विजेता रही। यहां भाजपा की लक्ष्मी मैहता को 385, अनुराधा को 210, रंजना को 47 तथा सुषमा राणा को 76 वोट मिले। वार्ड 13 टांडा से कांग्रेस के विनय कपूर को 823 वोट लेकर विजेता रहे। वार्ड 14 बनूरी से भाजपा की मोनिका शर्मा 1132 वोट लेकर विजेता रही। यहां कांग्रेस की अनीता को 844 वोट मिले। जबकि वार्ड 15 होल्टा से कांग्रेस की पूनम बाली 636 वोट लेकर विजेता रही। यहां भाजपा की ओमा देवी को 522 वोट मिले।

chat bot
आपका साथी