Nagar Nigam Chunav: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष धर्मशाला में बनाएंगे चुनावी रणनीति, ये वरिष्‍ठ नेता भी रहेंगे मौजूद

Nagar Nigam Elections नगर निगम चुनाव अभियान के तहत भाजपा की चार मार्च सुबह आठ बजे परिधि गृह धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप वन मंत्री राकेश पठानिया कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर व धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया भी से उपस्थित होंगे।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:35 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:35 AM (IST)
Nagar Nigam Chunav: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष धर्मशाला में बनाएंगे चुनावी रणनीति, ये वरिष्‍ठ नेता भी रहेंगे मौजूद
नगर निगम चुनाव अभियान के तहत भाजपा की चार मार्च परिधि गृह धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी।

धर्मशाला, जेएनएन। Nagar Nigam Elections, नगर निगम चुनाव अभियान के तहत भाजपा की चार मार्च सुबह आठ बजे परिधि गृह धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, वन मंत्री राकेश पठानिया, कांगड़ा-चंबा के सांसद किशन कपूर व धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया भी से उपस्थित होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं कांगड़ा-चंबा क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक कपूर ने बताया कि बैठक में धर्मशाला नगर निगम के हर वार्ड से भाजपा समर्थित इच्छुक उम्मीदवार व पार्टी द्वारा स्थानीय स्तर पर तैनात किए गए प्रभारी व सह प्रभारी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे। ये चार मार्च से चार अप्रैल तक निरंतर रूप से पार्टी द्वारा अपने-अपने दिए गए नगर निगम वार्डों की कमान संभालेंगे। यह सभी पार्टी के कार्यकर्ता इस बैठक में भाग लेंगे।

पार्टी द्वारा प्रदेश में नियुक्त सभी वार्ड कोऑर्डिनेटर सात मार्च से शुरू होने वाली जयराम सरकार के मंत्रियों की वार्ड आधारित जनसभा को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में सहयोग करेंगे। मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया संयुक्त रूप से वार्ड आधारित जनसभाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिसमें सात मार्च को वार्ड नंबर एक पर फरसेटगंज में 9 बजे, वार्ड नंबर दो मैक्लोडगंज में 10ः30 बजे, वार्ड नंबर तीन भागसू नाग में 12ः00 बजे, वार्ड नंबर 11 रामनगर 1ः30 बजे, वार्ड नंबर 10 श्याम नगर में 3ः00 बजे, वार्ड नंबर 13 दाड़ी में 4ः30 बजे जनसभा करेंगे।

आठ मार्च को वार्ड नंबर सात सचिवालय में 9ः00 बजे, वार्ड नंबर अाठ खेल परिषद में 10ः30 बजे, वार्ड नंबर नौ सकोह में 12ः00 बजे वार्ड नंबर 16 सिद्धपुर में 1ः30 बजे वार्ड नंबर 17 सिद्धबाड़ी में 3ः00 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, इस तय शैड्यूल में वार्ड नंबर चार, पांच, छह, 12, 14 व 15 वार्ड का कार्यक्रम नहीं है। इस पहले चरण के कार्यक्रम में इन वार्डों को शेड्यूल नहीं किया गया है।

chat bot
आपका साथी