नगर निगम चुनाव: कांग्रेस की टिकट के लिए एक हजार रुपये फीस के साथ कर सकेंगे इच्‍छुक नेता आवेदन

Nagar Nigam Chunav नगर निगम चुनाव के लिए दो बड़ी पार्टियों के साथ साथ कुछ अन्य पार्टियां भी इस बार चुनाव मैदान में उतरती नजर आ रही हैं। हालांकि इस मामले में कांग्रेस पार्टी भाजपा से दो कदम आगे चल रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 07:38 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 07:38 AM (IST)
नगर निगम चुनाव: कांग्रेस की टिकट के लिए एक हजार रुपये फीस के साथ कर सकेंगे इच्‍छुक नेता आवेदन
नगर निगम चुनाव के लिए अन्य पार्टियां भी इस बार चुनाव मैदान में उतरती नजर आ रही हैं।

सोलन, जागरण संवाददाता। नगर निगम चुनाव के लिए दो बड़ी पार्टियों के साथ साथ कुछ अन्य पार्टियां भी इस बार चुनाव मैदान में उतरती नजर आ रही हैं। हालांकि इस मामले में कांग्रेस पार्टी भाजपा से दो कदम आगे चल रही है। सोलन को निगम बनाने के बाद सरकार पहली बार यहां निगम के चुनाव करवाने जा रही है। ऐसे में दोनों ही बड़ी पार्टियां इस निगम पर अपना परचम लहराना चाहती है। पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस का पलड़ा कमजोर रहा है ऐसे में अब पार्टी भाजपा से आगे रहने के प्रयास में जुटी है। निगम के चुनावों के लिए कांग्रेस ने भाजपा से पहले ही चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए थे और आब्जर्वर भी तैनात किए थे। अब कांग्रेस पार्टी ने टिकट आवंटन के लिए भी छह मार्च का अंतिम दिन तय कर दिया है।

सोलन में बातचीत के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि उनके पास शहर सोलन से कांग्रेस के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र दर्ज करवा सकते हैं। एक से छह मार्च तक वह आवेदन लेंगे और आलाकमान के पास उनकी पैरवी करेंगे। आब्जर्वर और आलाधिकारियों की सहमति के बाद टिकट पर फाइनल सहमति दे दी जाएगी।

चुनाव प्रभारी के पास भी पहुंचे आवेदन

कांग्रेस की तरफ से निगम चुनावों के प्रभारी राजिंद्र राणा भी सोलन का दौरा कर चुके हैं। बीते सप्ताह राङ्क्षजद्र राणा सोलन पहुंचे थे और इस दौरान उनके पास निगम चुनावों के कई इच्छुक उम्मीदवार अपने समाजसेवा और कांग्रेस के इतिहास के दस्तावेज लेकर पहुंचे थे, लेकिन उस दिन कोई ऐसा खास फैसला नहीं हुआ। कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय समन्व्य समिति की एक बैठक शनिवार को संपन्न हुई है। इस बैठक में भी निगम और विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा हुई है लेकिन कोई खास फैसले यहां सामने नहीं आए हैं। कांग्रेस का मानना है उनके पास एक बार सभी आवेदकों के पत्र प्राप्त हों, उसके बाद ही वह प्रत्याशियों के चयन का फैसला लेंगे।

एक हजार होगी फीस

सोलन नगर निगम के लिए कांग्रेस की टिकट की फीस एक हजार रुपये तय की गई है। ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि वह छह मार्च तक टिकट के लिए आवेदन लेंगे। वह आवेदन की कॉपी चुनाव प्रभारी को भी सीसी कर सकते हैं। संजीव ठाकुर ने कहा कि इच्छुक प्रत्याशी उन्हें फोन पर सूचित कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी